बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

बुलंदशहर, 11 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के गुलावठी में Police और स्वाट टीम की पशु तस्करों के साथ मुठभेड़ हो गई. इस दौरान Police की गोली लगने से गैंग सरगना शहजाद और शाहरुख घायल हो गए. Police ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, तीन चाकू, कारतूस, एक वाहन, चोरी की दो भैंस और 95 हजार रुपये की नकदी बरामद की है.

सीओ प्रखर पांडे के मुताबिक, Saturday देर रात एक बजे गुलावठी Police और स्वाट टीम जिरावटी क्षेत्र के पास हाईवे पर चेकिंग कर रही थीं. इसी दौरान एक संदिग्ध वाहन आता दिखाई दिया. Police ने वाहन को रुकने का इशारा किया लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी. इसके बाद Police टीम ने संदिग्धों का पीछा किया. इस दौरान उन्होंने Police पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई करते हुए Police ने मुठभेड़ के दौरान गैंग के सरगना शहजाद उर्फ भूरा, उसके मुख्य सहयोगी शाहरुख मेवाती समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Police के अनुसार, कार्रवाई के दौरान घिरे दो आरोपियों के पैर में गोली लगी. इसके बाद Police ने घायल आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके तीन अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया. Police ने आरोपियों के पास से पशु चोरी में इस्तेमाल होने वाले सामान और चोरी की गई भैंसें भी बरामद की हैं.

Police के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में शहजाद उर्फ भूरा निवासी थाना मुंडाली, मेरठ; शाहरुख मेवाती निवासी नौरंगाबाद, मोहरू नगला, थाना पलवल, Haryana; फैसल निवासी चौधरीबाड़ा, सिकंदराबाद; शरीफ निवासी सिकंदराबाद और रिजवान निवासी जलीलपुर, थाना जहांगीराबाद शामिल हैं.

Police के मुताबिक, गैंग सरगना शहजाद उर्फ भूरा वर्ष 2012 से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है. उसके खिलाफ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में 32 मुकदमे दर्ज हैं. वहीं, शाहरुख मेवाती पर आठ, फैसल पर सात, शरीफ पर 19 और रिजवान पर सात मुकदमे दर्ज बताए गए हैं.

इस कार्रवाई में गुलावठी कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा, कस्बा इंचार्ज आनंद कुमार, नई मंडी चौकी प्रभारी उपेंद्र यादव और उनकी Police टीम के साथ स्वाट टीम प्रभारी मोहम्मद असलम व उनकी टीम शामिल रही. Police आरोपियों से पूछताछ कर पशु चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है.

–

एसएके/पीएम

Leave a Comment