साउथ अफ्रीका ने खत्म की ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत, टेस्ट रैंकिंग में हासिल किया नंबर वन का ताज

केपटाउन, 31 अक्टूबर . साउथ अफ्रीका ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट मैच में 176 रनों से हराया. इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म करते हुए टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक का ताज हासिल कर लिया है.
साउथ अफ्रीका इस टेस्ट मैच से पहले रैंकिंग में तीसरे नंबर पर थी. हालांकि, केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट स्टेडियम में मिली जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने नंबर एक की कुर्सी हासिल कर ली है. ऑस्ट्रेलिया अब दूसरे नंबर पर खिसक गई है. ऑस्ट्रेलिया के 124 रेटिंग प्वाइंट्स हो गए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के अब 122 रेटिंग प्वाइंट हैं. न्यूजीलैंड तीसरे नंबर पर आ गई है, जिनके 106 रेटिंग प्वाइंट हैं.
तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका से मिले 288 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम दूसरी पारी में 111 रन बनाकर ऑलआउट हुई. ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में शुरुआत ही बेहद खराब रही. मैट रेनशॉ बिना खाता खोले कगिसो रबाडा का शिकार बने.
इसके बाद मार्नस लाबुशेन सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे. ट्रेविस हेड 14 रन बनाने के बाद रबाडा की गेंद पर मार्को जानसेन को कैच देकर आउट हुए. जोश इंग्लिस (4 रन) और एलेक्स कैरी (2 रन) भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके. कूपर कोनोली और मिचेल स्टार्क भी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे.
कैमरून ग्रीन ने 110 गेंदों का सामना करते हुए 27 रन बनाए, जबकि कप्तान पैट कमिंस ने 90 गेंदें खेलने के बाद 11 रन बनाए. नाथन लायन ने 57 गेंदों में 33 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके. जोश हेजलवुड को साइमन हार्मर ने क्लीन बोल्ड करते हुए साउथ अफ्रीका को बड़ी जीत दिलाई. हार्मर ने 21.1 ओवर के स्पेल में 16 रन देकर 6 विकेट निकाले. वहीं, कगिसो रबाडा ने 3 विकेट चटकाए. इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया.
–
एसएम/डीकेपी


