सांसद चंद्रशेखर के खिलाफ एफआईआर की मांग को लेकर कोर्ट पहुंची रोहिणी घावरी, कहा- 18 महीने से नहीं सुनी जा रही आवाज

New Delhi, 5 अक्टूबर . नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ First Information Report दर्ज कराने की मांग को लेकर दलित एक्टिविस्ट और पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचीं. रोहिणी ने चंद्रशेखर आजाद पर शोषण का गंभीर आरोप लगाया है.

कोर्ट परिसर में मीडिया से बात करते हुए रोहिणी घावरी ने कहा, “यह लड़ाई 6 अगस्त, 2025 को शुरू हुई थी. हम लगातार यह कोशिश कर रहे हैं कि कानून के जरिए हमारी आवाज सुनी जाए. जब आपके साथ कोई घटना होती है, तो आप कानून का सहारा लेते हैं. देश की बेटियों को कानून पर भरोसा है. मेरे साथ क्या हो रहा है? अब 18 महीने हो चुके हैं.”

उन्होंने कहा, “आज भी मैं इस उम्मीद के साथ कोर्ट आई हूं कि मेरी आवाज सुनी जाएगी. मैंने स्विट्जरलैंड में अपना करियर छोड़ दिया और वापस आ गई क्योंकि मुझे विश्वास था कि जब मैं अपने लोगों के बीच रहूंगी और जज के सामने खड़ी रहूंगी, तो मेरी बात सुनी जाएगी.”

रोहिणी ने Police पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “Police ने मेरी बात नहीं सुनी. उन्होंने मुझे पार्लियामेंट स्ट्रीट Police स्टेशन में लगातार 12 घंटे तक बिठाए रखा. उन्होंने मुझे एयरपोर्ट Police स्टेशन में भी बिठाए रखा. अब जब मामला कोर्ट तक पहुंच गया है, तो आज यह हुआ कि Police ने फिर से और समय मांगा है. कोर्ट ने उन्हें लगातार तीन बार समय दिया है.”

वहीं, उनके वकील आशीष दास ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मामले में जांच की प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं. उन्होंने कहा, “पिछली रिपोर्ट की बात करें तो कैमरे से खींची गई फोटोग्राफ पर सवाल उठ रहे हैं. फोटो से कोई छेड़छाड़ तो नहीं की गई, इसकी जांच की जा रही है. ये सारा भाग जांच का विषय है.”

एडवोकेट आशीष दास ने कहा, “मेरी मांग है कि पहले First Information Report रजिस्टर्ड हो, उसके बाद जांच की जाए. इस देश में न्याय मिलना इतना आसान नहीं है. पीड़ित को Police के पास जाना पड़ता है. कई बार प्रयास के बावजूद First Information Report दर्ज नहीं होती है. अंततः पीड़िता को कोर्ट में आना पड़ता है, और उन्हें गुहार लगानी पड़ती है. Police की भूमिका पर मैं कुछ नहीं कह सकता हूं.”

बता दें कि डॉ. रोहिणी घावरी ने नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर राउज एवेन्यू कोर्ट में अर्जी दाखिल की है. यह मामला अब कोर्ट में विचाराधीन है और Police ने मामले में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के लिए और समय मांगा है.

–

एससीएच/एबीएम

Leave a Comment