Skip to content
Monday, 2 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

सरकार ने सोच-समझकर ‘दरबार मूव’ की वापसी का फैसला लिया: अब्दुल रहीम राथर

सरकार ने सोच समझकर ‘दरबार मूव’ की वापसी का फैसला लिया: अब्दुल रहीम राथर

Government ने सोच-समझकर ‘दरबार मूव’ की वापसी का फैसला लिया: अब्दुल रहीम राथर

जम्मू, 2 नवंबर . जम्मू-कश्मीर विधानसभा के अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर ने Monday को कहा कि 2025 में ‘दरबार मूव’ को फिर से शुरू करने का फैसला Government ने लोगों की इच्छाओं और आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए लिया है.

बता दें कि जम्मू-कश्मीर Government ने Monday से जम्मू से अपना कामकाज फिर शुरू कर दिया है. यह ‘दरबार मूव’ का हिस्सा है. ‘दरबार मूव’ 154 साल पुरानी साल में दो बार होने वाली एक परंपरा है, जिसमें जम्मू-कश्मीर Government अपनी राजधानी और प्रशासनिक कार्यालयों को श्रीनगर और जम्मू के बीच स्थानांतरित करती है. इसे 1872 में डोगरा शासकों ने शुरू किया था. उपGovernor के नेतृत्व वाले प्रशासन ने 2021 में इस परंपरा को बंद कर दिया था, लेकिन अक्टूबर 2025 में उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली Government ने इसे फिर से बहाल कर दिया.

जम्मू में ‘दरबार मूव’ के पहले दिन विधानसभा कक्ष में पत्रकारों से बात करते हुए राथर ने कहा, ‘दरबार मूव’ कोई नई बात नहीं है. इसमें कोई शक नहीं कि ‘दरबार मूव’ को कुछ समय के लिए रोक दिया गया था, लेकिन पिछले साल इसे फिर से शुरू कर दिया गया. हमने जम्मू और कश्मीर के लोगों की वहां पूरे छह महीने तक सेवा की. हम यहां भी ऐसा ही करेंगे. यहां ‘दरबार मूव’ कई सालों से होता आ रहा है.

राथर ने कहा कि यह कोई नई परंपरा नहीं है, इसे दशकों तक निभाया जाता रहा था, बस कुछ सालों के लिए इसे रोक दिया गया था. उन्होंने कहा कि ‘दरबार मूव’ को फिर से शुरू करना लोगों की इच्छा के अनुरूप है. उन्होंने कहा कि यह पुरानी परंपरा आगे भी दोनों क्षेत्रों के लोगों की सेवा करती रहेगी.

राथर ने अगले साल की शुरुआत में होने वाले बजट सत्र के सुचारू रूप से चलने पर भी भरोसा जताया. उन्होंने कहा कि उनके पास चार दशकों का अनुभव है, इसलिए विधायी सत्रों का संचालन करना उनके लिए कोई नई चुनौती नहीं है. उन्होंने कहा कि पिछले बजट सत्र के दौरान विपक्ष सहित सभी Political दलों के प्रतिनिधियों को अपने विचार और चिंताएं रखने का मौका दिया गया था. उन्होंने कहा कि लगभग सभी सदस्यों ने सदन की कार्यवाही के संचालन के तरीके पर संतोष जताया.

Government में चार नए मंत्रियों को शामिल किए जाने पर राथर ने कहा कि उन्हें नए और अनुभवी मंत्रियों से यही उम्मीद है कि वे लोगों की इच्छाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप काम करेंगे.

–

ओपी/एएस

Share