दिल्ली-एनसीआर में Supreme Court ने दी दो दिन ग्रीन पटाखों की अनुमति, 9 नवंबर से फिर प्रतिबंध

New Delhi, 2 नवंबर . दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोग दीपावली पर पटाखे छोड़ सकेंगे. Supreme Court ने दीपावली के मौके पर पटाखे छोड़ने की अनुमति दी है. इससे पहले कई बार दीपावली के मौके पर हवा की खराब गुणवत्ता को देखते हुए पटाखों पर प्रतिबंध लगाया जाता रहा है.
Supreme Court ने दीपावली पर दो दिन ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दी है, जबकि 9 नवंबर से पटाखे छोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है. दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को प्रमाणित ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दी गई है, जबकि कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि 9 नवंबर से पटाखों पर पहले की तरह पूर्ण प्रतिबंध लागू हो जाएगा.
कोर्ट के 15 अक्टूबर 2025 के आदेश के अनुरूप पटाखे जलाने की अनुमति दी गई है. इसके तहत 7 और 8 नवंबर को सुबह 6 से 7 बजे तक और रात 8 से 10 बजे तक ही पटाखे जलाए जा सकेंगे.
कोर्ट के इस आदेश के अनुसार अस्पतालों, नर्सिंग होम, प्राथमिक एवं जिला स्वास्थ्य केंद्रों, वृद्धाश्रमों और अधिसूचित साइलेंस जोन के 300 मीटर के दायरे में पटाखे जलाने की अनुमति नहीं होगी. इन सभी क्षेत्रों को ‘नो क्रैकर जोन’ घोषित किया जाएगा. संबंधित अधिकारी इनकी जमीनी स्तर पर मार्किंग करेंगे और इसकी जानकारी सार्वजनिक रूप से प्रकाशित करेंगे.
Supreme Court ने कहा कि इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी प्रयास किए जाएं. खासतौर पर बीमारियों से पीड़ित लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका ध्यान रखा जाए.
Supreme Court ने कहा है कि केवल सीएसआईआर-एनईईआरआई से प्रमाणित और पीईएसओ से संबंधित वैध मंजूरी प्राप्त ग्रीन पटाखों का ही निर्माण किया जा सकेगा. 2 से 6 नवंबर 2026 के बीच निर्माता सीएसआईआर-एनईईआरआई की वेबसाइट पर अपलोड किए गए प्रमाणित ग्रीन पटाखों का ही निर्माण कर सकेंगे.
कोर्ट ने यह भी कहा है कि यह त्योहार खुशियों का त्योहार है, लेकिन इस दौरान प्रदूषण से लोगों की सेहत को नुकसान भी हो सकता है, इसीलिए लोगों को इस ओर भी ध्यान देना चाहिए. प्रदूषण को कम करने के लिए सभी को सहयोग होना जरूरी है.
दूसरी ओर, हाल ही में दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश से हवा स्वच्छ हुई थी, लेकिन आने वाले दिनों में आशंका जताई जा रही है कि हवा एक बार फिर खराब स्थिति में पहुंच सकती है. हालांकि दिल्ली Government प्रदूषण को कम करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य कर रही है.
–
डीकेएम/वीसी


