सभी दलों ने एक स्वर में कुलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की, घायल जवानों के जल्द स्वस्थ होने की कामना

श्रीनगर, 11 नवंबर . जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में Wednesday दोपहर सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर हुए आतंकी हमले की सभी Political दलों और सामाजिक संगठनों ने कड़ी निंदा की है. इस हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए, जिनका इलाज अनंतनाग के जीएमसी अस्पताल में चल रहा है. सभी नेताओं ने घायल जवानों के जल्द और पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना की है और कहा कि हिंसा के लिए किसी भी समाज में कोई जगह नहीं हो सकती.
जानकारी के अनुसार, Wednesday दोपहर करीब 2:15 बजे कुलगाम में एक नाके पर तैनात सीआरपीएफ जवानों पर पर अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग कर दी और मौके से भाग गए. घटना के बाद पूरे इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया. अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा रहा है.
जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (जेकेपीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कुलगाम में सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि हिंसा की ऐसी घटनाएं अस्वीकार्य हैं और इनकी पुरजोर निंदा की जानी चाहिए. उन्होंने घायल जवानों के जल्द और पूरी तरह से स्वस्थ होने की कामना की. महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जो समाज स्थायी शांति, स्थिरता और सम्मान चाहता है, वहां हिंसा के लिए कोई जगह नहीं हो सकती.
दिल्ली में BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने कुलगाम हमले को लेकर कहा, “हम घायल हुए अपने सभी जवानों और उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं. एक बात तय है कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में देश में कहीं भी और किसी भी रूप में आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.”
वहीं, श्रीनगर में भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा, “हम आज आतंकवादियों द्वारा सीआरपीएफ की एक टुकड़ी पर किए गए इस हमले की निंदा करते हैं. आतंकवादियों को यह नहीं सोचना चाहिए कि आज के हमले के बाद वे बच पाएंगे. वे चाहे कहीं भी हों, उन्हें दफना दिया जाएगा.”
जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने कहा, “सबसे पहले, अपनी पार्टी की ओर से, हम घायल जवानों के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त करते हैं और उनके परिवारों के साथ पूरी तरह खड़े हैं. हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना और प्रार्थना करते हैं.”
उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा, “दूसरी बात, उपGovernor (एलजी) साहब के कार्यक्रम के बारे में आपके सवाल पर, जो कि वहां से मुश्किल से 2 किलोमीटर दूर था, इसका मतलब यह है कि ये लोग अभी भी अपनी मर्जी से हमला करने में सक्षम हैं, और यह पूरी तरह से एक विफलता है. यह Political स्तर और सुरक्षा मोर्चे, दोनों ही स्तरों पर एक विफलता है.”
दिल्ली में कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, “यह बेहद निंदनीय है, और इसकी जितनी भी निंदा की जाए, कम है. मेरा मानना है कि हमारे देश के खिलाफ किसी भी तरह की हिंसा या आतंकी हरकत की कड़े से कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए. पूरा देश एकजुट है. हम आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हैं. जो कोई भी यह सोचता है कि हमारे सुरक्षा बलों पर हमला करके वे इस देश को डरा या धमका सकते हैं तो वह बहुत बड़ी गलतफहमी में है. पूरा देश हमारे सुरक्षा बलों के साथ मजबूती से खड़ा है. मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं.”
पुणे में पहलगाम आतंकी हमले के शिकार संतोष जगदाले की बेटी असावरी जगदाले ने भी कुलगाम हमले पर गहरा दुख जताया. उन्होंने कहा, “आज जम्मू-कश्मीर के कुलगाम इलाके में हमारे सीआरपीएफ जवानों पर हमला हुआ. मैं इस पर गहरा दुख जताती हूं. जब भी जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों से जुड़ी कोई खबर आती है तो मुझे बहुत तकलीफ होती है, क्योंकि हम भी इस दौर से गुजर चुके हैं. 22 अप्रैल 2025 को हमारे साथ भी ऐसा ही हुआ था. हमारे परिवार के सदस्यों से उनका धर्म पूछा गया और फिर हमारी आंखों के सामने ही उन्हें गोली मार दी गई.”
कुलगाम हमले के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सघन तलाशी अभियान तेज कर दिया है. सभी दलों ने एक स्वर में कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट है और घायल जवानों के साथ खड़ा है.
–
एससीएच/डीकेपी


