
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर . India में कनाडा के उच्चायुक्त क्रिस्टोफर कूटर ने कहा कि India और कनाडा के संबंध आज जितने अच्छे हैं, उतने पहले कभी नहीं रहे. Prime Minister Narendra Modi दिसंबर की शुरुआत में कनाडा का दौरा करेंगे. हम चाहते हैं कि उस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच पहला मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) हस्ताक्षरित हो. यह बातें उन्हाेंने के साथ विशेष साक्षात्कार में कहीं.
उच्चायुक्त क्रिस्टोफर ने कहा कि दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच बहुत अच्छी समझ और तालमेल है. पिछले एक साल से कुछ अधिक समय में उनकी चार बार मुलाकात हो चुकी है. ऊर्जा, प्रवासन (माइग्रेशन) और रक्षा जैसे क्षेत्रों में हमारे बीच नियमित बातचीत चल रही है. निकट भविष्य में रक्षा क्षेत्र से जुड़ी एक महत्वपूर्ण यात्रा की भी उम्मीद है. पिछले एक साल में हमारे Prime Minister के अलावा कम से कम छह अन्य कनाडाई मंत्री भी India का दौरा कर चुके हैं. Prime Minister मार्च में India आए थे.
उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि Prime Minister Narendra Modi दिसंबर की शुरुआत में कनाडा का दौरा करेंगे. हम चाहते हैं कि उस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच पहला मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) हस्ताक्षरित हो. अगर ऐसा होता है, तो यह काफी तेजी से पूरा होने वाला समझौता होगा, क्योंकि इसकी बातचीत वास्तव में इसी साल मार्च में शुरू हुई थी.
कनाडा अपने व्यापार को विविध बनाने पर भी काम कर रहा है, ताकि अमेरिका के अलावा दूसरे विकल्प भी मजबूत हो सकें. जब India की तेज आर्थिक वृद्धि और कनाडा की बदलती आर्थिक प्राथमिकताओं को साथ रखते हैं, तो दोनों देश एक-दूसरे के लिए बेहद उपयुक्त साझेदार नजर आते हैं. यह बिल्कुल ऐसे है, जैसे मशीन के दो गियर एक-दूसरे से पूरी तरह मेल खा रहे हों. एक की गति बढ़ती है तो दूसरे को भी फायदा होता है.
उन्होंने बताया कि अगले हफ्ते हमारे व्यापार मंत्री भी India आएंगे. उनके साथ 300 कनाडाई कारोबारी प्रतिनिधियों का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल होगा. मेरा मानना है कि यह शायद सबसे बड़ा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल है जिसे हमने कभी किसी देश में भेजा है, और निश्चित रूप से India के लिए तो यह सबसे बड़ा है. यह प्रतिनिधिमंडल एक सप्ताह तक India में रहेगा और दक्षिण India के कई शहरों का दौरा करेगा.
क्रिस्टोफर ने कहा कि Governmentी स्तर के साथ-साथ निजी क्षेत्र में भी कई क्षेत्रों में सहयोग लगातार बढ़ रहा है. दोनों देशों की कंपनियां एक-दूसरे के बाजारों में अवसर तलाश रही हैं. कनाडा की आईटी कंपनियां India में काम कर रही हैं, जबकि भारतीय कंपनियां कनाडा में निवेश कर रही हैं. कनाडाई कंपनियां India में लगभग एक लाख लोगों को अच्छी नौकरियां दे रही हैं, खासकर आईटी, ऑटोमोबाइल और अन्य क्षेत्रों में. वहीं भारतीय कंपनियां कनाडा में करीब 50,000 लोगों को रोजगार दे रही हैं.
उन्होंने बताया कि अगला साल India और कनाडा के बीच राजनयिक संबंधों के 80 वर्ष पूरे होने का वर्ष होगा. हमारे रिश्ते में समय-समय पर उतार-चढ़ाव आए हैं, लेकिन अब हमारे पास उस तरह की साझेदारी बनाने की रफ्तार और अवसर है, जिसकी चर्चा हम दशकों से करते रहे हैं. ऐसी साझेदारी, जो दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं के आकार और विकास की क्षमता को सही मायने में दर्शाती हो.
हमें अभी लंबा सफर तय करना है, Governmentों के बीच सहयोग का ढांचा तैयार हो रहा है और दोनों देशों के कारोबारी समुदाय एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझ रहे हैं. मुझे विश्वास है कि अगले साल और उसके बाद भी India और कनाडा के बीच सहयोग में काफी तेजी देखने को मिलेगी.
–
एवाई/पीएम