Skip to content
Sunday, 15 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

सपा से पीडीए का जुड़ाव ही भाजपा की बेचैनी की वजह, यूपी में यही लोग बनाएंगे हमारी सरकार : सांसद रुचि वीरा

सपा से पीडीए का जुड़ाव ही भाजपा की बेचैनी की वजह, यूपी में यही लोग बनाएंगे हमारी Government : सांसद रुचि वीरा

मुरादाबाद, 15 नवंबर . Samajwadi Party की सांसद रुचि वीरा ने से बात करते हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि दलित समाज और अंबेडकरवादी लोग बड़ी संख्या में Samajwadi Party और गठबंधन के साथ जुड़ रहे हैं. यही लोग आने वाले समय में प्रदेश में सपा की Government बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे.

रुचि वीरा ने से बात करते हुए कहा, “2024 में जो Lok Sabha चुनाव हुए उसमें दलित समाज के लोग अधिक तादाद में हमारे साथ थे. मनुवाद के खिलाफ अंबेडकरवादी लोग इकट्ठा हो रहे हैं और वे गठबंधन के साथ हैं. वे आने वाले समय में सपा की Government बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे.”

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के लोग डरे हुए हैं, क्योंकि सपा के साथ पीडीए के लोग जुड़ रहे हैं. पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज का जुड़ाव ही भाजपा की बेचैनी की वजह है.

रुचि वीरा ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने संविधान की धज्जियां उड़ाने का काम किया है. किसी भी हिंदुस्तानी का मूलभूत अधिकार है कि वो वोट डाल सके लेकिन जिंदा लोगों के वोट काट दिए गए और जो वोटर हैं, उन्हें वोट डालने नहीं दिया जा रहा है. ऐसे में ज्ञानेश कुमार को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए. उनकी खूब फजीहत हो रही है.”

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर हमला बोलते हुए रुचि वीरा ने सवाल उठाया कि क्या ओवैसी को भाजपा के कारनामों पर कोई आपत्ति नहीं है. उन्होंने कहा कि मस्जिदों को तोड़ा जा रहा है, मुस्लिम नेताओं और मदरसों को टारगेट किया जा रहा है, युवाओं से झूठे वादे किए जा रहे हैं और लोगों के खिलाफ झूठे मुकदमे लिखे जा रहे हैं, क्या ओवैसी को यह सब नजर नहीं आ रहा है.

उन्होंने कहा, “उन्हें सोते-जागते सिर्फ अखिलेश यादव और Samajwadi Party ही नजर आ रहे हैं. वे खुले मन से हमारे साथ आएं. उन्हें सिर्फ सपा से ही शिकायत है. भाजपा से कुछ शिकायत ही नहीं है.”

आगामी चुनाव के समीकरण पर रुचि वीरा ने कहा कि आने वाला वक्त बताएगा. वन टू वन चुनाव होगा. भाजपा की सोच वाले लोग भाजपा को वोट देंगे. जो शोषित, वंचित और दलित लोग हैं और मनुवाद के खिलाफ लोग हैं, वे गठबंधन के साथ हैं और भाजपा को हराने के लिए वोट करेंगे.

गठबंधन में कांग्रेस द्वारा करीब 181 सीट मांगने के सवाल पर रुचि वीरा ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा कि कौन सी पार्टी कितनी सीट पर चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को वही सीट मांगनी चाहिए, जहां पर उनके पास मजबूत कैंडिडेट हैं.

–

एससीएच/वीसी

Share