Skip to content
Friday, 20 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

‘सपा में कोई बदलाव नहीं, सामाजिक बंटवारे और आपराधिक तत्वों पर रवैया पहले जैसा’, गोरखपुर की घटना पर बोले भाजपा सांसद

‘सपा में कोई बदलाव नहीं, सामाजिक बंटवारे और आपराधिक तत्वों पर रवैया पहले जैसा’, गोरखपुर की घटना पर बोले BJP MP

वाराणसी, 20 नवंबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी ने Samajwadi Party (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. गोरखपुर की घटना का जिक्र करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि Samajwadi Party में बिल्कुल बदलाव नहीं आया है. सामाजिक बंटवारे और आपराधिक तत्वों की मौजूदगी को लेकर उनका रवैया पहले जैसा है.

BJP MP मनोज तिवारी ने गोरखपुर में Samajwadi Party की रैली में एक बच्चे की मौत पर समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, “यह बेहद दुखद है. और भी चिंता की बात यह है कि रैली में एक बच्चे की कुचलकर मौत हो जाने के बाद भी अखिलेश यादव इस घटना के बारे में बात करते हुए हंसते हुए दिखाई दिए, जो उनकी संवेदनहीनता को दर्शाता है. इससे पता चलता है कि Samajwadi Party में बिल्कुल भी बदलाव नहीं आया है. सामाजिक बंटवारे और आपराधिक तत्वों की मौजूदगी को लेकर उनका रवैया आज भी वैसा ही है.”

अपने गोरखपुर दौरे का जिक्र करते हुए मनोज तिवारी ने कहा, “Samajwadi Party समय के साथ भी सीख नहीं पाई है और यही कारण है कि उत्तर प्रदेश की जनता के दिलों से दूर रहना पड़ेगा. भारतीय जनता पार्टी पर लोगों का विश्वास है. यही कारण है कि भाजपा संवेदनशीलता के साथ बढ़ती है. सीएम योगी पीड़ित परिवार के घर गए थे और माता-पिता से मुलाकात की.”

आजम खान के वोटिंग नहीं होगी, इंकलाब होगा’ बयान पर मनोज तिवारी ने कहा, “उनकी भाषा देखिए. उन्हें लोकतंत्र में रत्ती भर भी भरोसा नहीं है. वे कह रहे हैं, ‘वोटिंग नहीं होगी, जंग होगी.’ चुनाव में वोटिंग के अलावा और किस तरह की जंग हो सकती है? उनके बयानों से पता चलता है कि अगर कभी उनके हाथ में सत्ता आ गई, तो वे इसका कितना भयानक दुरुपयोग करेंगे.”

BJP MP रवि किशन कहते हैं, “इन लोगों को करारी हार का सामना करना पड़ेगा. ये बुरी तरह हारेंगे क्योंकि हर कोई सत्ता और शाही सिंहासन पाना चाहता है. इन्हें जनता की सेवा करने या गरीबों की मदद करने में कोई दिलचस्पी नहीं है. यह सत्ता की लड़ाई है, यह देखने की कि कौन ज्यादा ताकतवर है. ये सब हार जाएंगे.”

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा, “हम पिछले दिन से ही कह रहे हैं कि यह Samajwadi Party की संस्कृति, परंपराओं और उनकी परवरिश को दर्शाता है, जिसमें सड़कों पर गुंडागर्दी और उपद्रव करना शामिल है. राज्य को ऐसा ‘पीडीए’ नहीं चाहिए जो लोगों की जान ले ले.”

–

डीसीएच/

Share