
New Delhi, 3 सितंबर . उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले Samajwadi Party और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है. सपा नेता एमएच खान ने कहा कि अभी कोई सीट बंटवारा नहीं हुआ है, लेकिन यह तय है कि दोनों पार्टियां मिलकर ही चुनाव लड़ेंगी और फैसला अखिलेश यादव, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे लेंगे, जबकि कांग्रेस सांसद राकेश राठौड़ ने साफ कहा कि कांग्रेस मजबूत तैयारी कर रही है और सम्मानजनक सीटों पर ही गठबंधन धर्म निभाएगी.
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच सपा और कांग्रेस में सीटों के बंटवारे को लेकर एमएच खान ने कहा, “चुनाव नजदीक आने दीजिए, सीटों का बंटवारा हो जाएगा. जिस तरह से पहले Madhya Pradesh के चुनाव में बंटवारा हुआ था, उसी हिसाब से बंटवारा हो जाएगा. उसमें कोई दिक्कत नहीं है, कोई झगड़ा नहीं, कोई बवाल नहीं है.”
उन्होंने आगे कहा कि यह अखिलेश यादव और राहुल गांधी या मल्लिकार्जुन खड़गे तय करेंगे. बीच में कोई नहीं है. यह जो लोग कह रहे हैं, यह अपनी पार्टी को कमजोर कर रहे हैं.
Pakistan में करीब 100 साल पुराने मंदिर को तोड़े जाने की खबर पर एमएच खान ने कहा कि अगर मंदिर तोड़ा गया है तो उसकी मैं घोर निंदा करता हूं. इस तरह से किसी के मंदिर को नहीं तोड़ना चाहिए और अगर तोड़ा है तो उसको बनवाएं. यही इंसानियत का पैगाम है और यही सारे धर्म के लोगों का पैगाम है. कुरान शरीफ में कहा गया है कि एक दूसरे के पैगंबर को, एक दूसरे के अवतार को, और एक दूसरे के खुदाओं को बुरा मत कहो. तो हम कैसे यह मान लेंगे कि वहां के लोग मुसलमान हैं और मुसलमान होकर इस तरह की हरकत कर रहे हैं? गलत है, इसकी मैं घोर निंदा करता हूं.
बसपा में जारी Political हलचल को लेकर उन्होंने कहा कि बीएसपी कैसे लड़ेगी, क्या करेगी, वो जानें, लेकिन झटके पे झटका देना यह तो काम ही है मायावती का. वह जिसको चाहे झटका दें, जिसको चाहे पटका दें, हमसे मतलब नहीं है. हमारी पार्टी 2027 में Government बनाने जा रही है, अखिलेश यादव Chief Minister बनने जा रहे हैं.
उन्होंने Samajwadi Party को बी टीम कहते जाने हुए लेकर कहा कि हमारी पार्टी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा रहा है. हमारे अध्यक्ष अखिलेश यादव सहारनपुर में थे, और इसके पहले भी वो कई जिलों में दौरा कर चुके हैं, कई कमेटियां बन चुकी हैं, बूथ कमेटियां तक बन चुकी हैं, और बूथ कमेटी के लोगों से सवाल किए जा रहे हैं. ऐसा एसआईआर के बारे में बताया जा रहा है कि यह चुनाव आयोग के सहारे कुछ भी कर सकते हैं. वो सब हम लोग नहीं होने देंगे और चुनाव जीत के हम आएंगे और 2027 में अखिलेश यादव Chief Minister बनेंगे.
कांग्रेस सांसद राकेश राठौड़ ने कहा, “यह बात तो ठीक है. राहुल गांधी के ‘India जोड़ो यात्रा’ के बाद, संविधान की बात को उठाने के बाद और जिस तरीके के ज्वलंत मुद्दों पर वो संघर्ष कर रहे हैं, और जिस तरीके से देश में हो रहे अन्याय के खिलाफ वो बहुत मजबूती के साथ, चट्टान के तरीके से खड़े हैं, तो पूरे देश और विशेषकर उत्तर प्रदेश में लोगों की आस्था कांग्रेस पर बढ़ रही है. लोगों का विश्वास कांग्रेस में बढ़ रहा है, राहुल गांधी में बढ़ रहा है. 2027 के चुनाव में कांग्रेस के लिए बहुत मजबूत है. उनका कथन ठीक है कि हम लोग तमाम सीटों पे तैयारी कर रहे हैं, मजबूत दावेदार ढूंढ रहे हैं और हमको मिल भी रहे हैं.”
कांग्रेस सांसद ने सपा के साथ गठबंधन को लेकर कहा कि हमारे यहां अखिलेश यादव की भी तस्वीर लगी है और राहुल गांधी की भी. हम गठबंधन में जीते थे, गठबंधन का धर्म निभा रहे हैं, लेकिन ताली एक हाथ से नहीं बजती. यहां पह हमारे साथ जो दूसरे सांसद हैं, जो थोड़े-थोड़े वोटों से जीते, उनके घर पर कांग्रेस का झंडा नहीं लगा है, जो 4,000 से जीते, जो 6,000 से जीते, जो 10,000 से जीते, इतना वोट तो कांग्रेस का जरूर था. उनके यहां भी झंडा लगना चाहिए, लेकिन हम गठबंधन का सम्मान कर रहे हैं, करते रहेंगे. कांग्रेस उत्तर प्रदेश में बहुत मजबूती के साथ आगे बढ़ने जा रही है.
सीटों को लेकर राकेश राठौड़ ने कहा कि सीटें बहुत सम्मानजनक होंगी. जो लोग अभी ये टिप्पणी कर रहे हैं, यह सब सपने हैं, उड़ाई हुई बातें हैं. कांग्रेस अगर उत्तर प्रदेश में गठबंधन में नहीं शामिल हुई या कांग्रेस कहीं अकेले लड़ेगी, तो बहुत शानदार प्रदर्शन होगा, लेकिन हम लोग चाहते हैं कि शीर्ष नेतृत्व की मंशा के अनुसार काम करेंगे. अगर गठबंधन है तो हम लोग गठबंधन धर्म का पूर्णतः पालन करेंगे.
–
केके/डीकेपी