सपा दलितों को मूर्ख बताने का कर रही प्रयास, दलित समाज में भारी रोष: रामदास अठावले

Mumbai , 16 नवंबर . Union Minister रामदास अठावले ने पिछड़े और दलित वर्गों से जुड़े मुद्दों, राहुल गांधी पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी, बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देने से जुड़े विवाद और संसद के प्रस्तावित विशेष सत्र को लेकर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने Samajwadi Party पर दलित समाज के प्रति आपत्तिजनक रवैया अपनाने का आरोप लगाया. साथ ही, राहुल गांधी को विदेश में देश की छवि और उपलब्धियों के बारे में सकारात्मक बातें रखने की सलाह दी. अठावले ने कहा कि Government महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े विधेयकों को पारित कराने के लिए विशेष सत्र बुलाने पर विचार कर सकती है.
पिछड़े वर्गों और दलितों को लेकर उठे विवाद पर रामदास अठावले ने कहा कि भाजपा के पास कुछ रिपोर्ट आई हैं, जिनके मुताबिक Samajwadi Party दलितों को मूर्ख बताने का प्रयास कर रही है. उन्होंने इस कथित बयान और सपा की भूमिका को आपत्तिजनक बताया. अठावले ने कहा कि Samajwadi Party के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के प्रति उनके मन में बहुत आदर है, लेकिन अब पार्टी की कमान संभाल रहे नेतृत्व को यह देखना चाहिए कि दलितों को इस तरह संबोधित करना कितना उचित है. दलित समाज में इस मुद्दे को लेकर काफी रोष है. अठावले ने स्पष्ट किया कि वह इस तरह की टिप्पणी का विरोध करते हैं और किसी भी Political दल के लिए दलित समुदाय के प्रति ऐसी भूमिका अपनाना सही नहीं है.
गृह मंत्री अमित शाह की उस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कि राहुल गांधी विदेश जाकर India की बुराई करते हैं, अठावले ने कहा कि विदेश जाने वाले किसी भी व्यक्ति को देश की नकारात्मक छवि पेश करने से बचना चाहिए. चाहे वह नेता हो, Actor, कारोबारी या नौकरी करने वाला व्यक्ति, उसे विदेश में देश की प्रगति और उपलब्धियों की बात करनी चाहिए. अठावले ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेश में India की अर्थव्यवस्था को ‘डेड इकोनॉमी’ बताते हैं. उन्होंने Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में हुए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में सड़कें और एयरपोर्ट बेहतर बने हैं. पिछले दस वर्षों से 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है और 60 करोड़ लोगों को आयुष्मान India योजना का लाभ मिला है.
उन्होंने कहा कि इतने काम होने के बावजूद राहुल गांधी विदेश में देश की अर्थव्यवस्था और Prime Minister की आलोचना करते हैं, जो उचित नहीं है. अठावले ने कहा कि राहुल गांधी को विपक्ष के नेता का दर्जा मिला है, इसलिए उन्हें अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सोच-समझकर बयान देना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष को आरोप लगाने हैं तो वे तथ्यात्मक और सही होने चाहिए.
बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देने से जुड़े विवाद पर अठावले ने कहा कि बिरसा मुंडा आदिवासी समाज के बड़े नेता थे. उन्होंने देशभर के आदिवासियों को न्याय दिलाने के लिए बड़ा संघर्ष किया था और उनकी जयंती पूरे देश में मनाई जाती है. राहुल गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए नहीं पहुंचना आदिवासी समाज के लिए निराशाजनक है. उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का जिक्र करते हुए भी राहुल गांधी पर सवाल उठाए. अठावले ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी संविधान दिखाते हैं, लेकिन बाबा साहेब की जयंती और उनकी प्रतिमा या स्मारक पर पहुंचने के लिए समय नहीं निकालते. उन्होंने दावा किया कि इस रवैये से दलित और आदिवासी समुदाय में नाराजगी है और राहुल गांधी को इसका सामना करना पड़ेगा.
संसद के प्रस्तावित विशेष सत्र को लेकर अठावले ने कहा कि दिसंबर में शीतकालीन सत्र तो होना ही है, लेकिन Government उससे पहले तीन दिन का विशेष अधिवेशन बुलाने का निर्णय ले सकती है. इस संभावित सत्र में महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. अठावले ने कहा कि परिसीमन लंबे अंतराल के बाद किया जाता है और Government इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है. इसके साथ ही महिलाओं को आरक्षण देने का भी Government का इरादा है. उन्होंने उम्मीद जताई कि विशेष सत्र बुलाने का फैसला जल्द हो सकता है और दोनों विधेयक पारित कराए जा सकते हैं. अठावले ने विश्वास जताया कि Government के पास इन्हें पारित कराने की पर्याप्त ताकत है और इससे महिलाओं को न्याय मिलेगा.
–
पीएसके


