Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर ट्रेनिंग स्कूल ने 23 हेलीकॉप्टरों की एक साथ उड़ान भरकर दिखाई 100 प्रतिशत परिचालन क्षमता

भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर ट्रेनिंग स्कूल ने 23 हेलीकॉप्टरों की एक साथ उड़ान भरकर दिखाई 100 प्रतिशत परिचालन क्षमता

New Delhi, 17 नवंबर . भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर ट्रेनिंग स्कूल ने अपनी बेहतरीन तकनीकी तैयारी और रखरखाव क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया है. वायुसेना के इस प्रशिक्षण संस्थान ने 23 हेलीकॉप्टरों को एक साथ उड़ान भराकर अपनी शत-प्रतिशत परिचालन क्षमता का प्रदर्शन किया. यह उपलब्धि हेलीकॉप्टरों के रखरखाव, तकनीकी दक्षता और प्रशिक्षकों व उड़ान दलों के बीच बेहतरीन तालमेल को दर्शाती है.

हैदराबाद के वायुसेना स्टेशन हकीमपेट में यह हेलीकॉप्टर ट्रेनिंग स्कूल स्थित है. यह भारतीय वायुसेना की सबसे बड़ी हेलीकॉप्टर इकाई है. यहां हेलीकॉप्टर उड़ाने का प्रशिक्षण दिया जाता है. संस्थान ने सभी 23 हेलीकॉप्टरों को एक साथ उड़ाकर यह दिखाया कि उसके बेड़े का हर हेलीकॉप्टर उड़ान के लिए पूरी तरह तैयार है.

वायुसेना के मुताबिक, इस उपलब्धि के पीछे उच्चस्तरीय रखरखाव व्यवस्था, तकनीकी टीमों की मेहनत और उड़ान दलों के बीच बेहतर तालमेल की अहम भूमिका रही. इसके साथ ही संस्थान ने अपने प्रशिक्षण के उच्च मानकों का भी प्रदर्शन किया. इस उपलब्धि के साथ हेलीकॉप्टर ट्रेनिंग स्कूल ने अपने आदर्श वाक्य ‘ज्ञानेन सिद्धिः’ को भी सार्थक किया. इसका अर्थ है कि ज्ञान के माध्यम से सफलता हासिल होती है. संस्थान का संदेश है कि बेहतर ज्ञान और प्रशिक्षण ही वास्तविक क्षमता और उत्कृष्टता का आधार हैं.

गौरतलब है कि भारतीय सेना ने भी एक विशेष राष्ट्रीय हवाई अभियान की शुरुआत की. इस अभियान के तहत सेना की टीम माइक्रोलाइट विमानों से 4,424 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. सेना ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह शुरुआत की है. इस खास मौके पर भारतीय सेना की एडवेंचर माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट टीम ने 16 नवंबर को गया से एक विशेष राष्ट्रीय हवाई अभियान की शुरुआत की. इस अभियान के तहत सेना की टीम माइक्रोलाइट विमानों से 4,424 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और देश के 35 अलग-अलग स्थानों से गुजरेगी.

माइक्रोलाइट विमान आकार में छोटे और हल्के होते हैं. इनके जरिए लंबी दूरी की हवाई यात्रा करना विशेष तैयारी, उड़ान कौशल और साहस की मांग करता है. सेना के इस लंबी हवाई यात्रा अभियान का समापन 9 दिसंबर 2026 को Bengaluru में होगा.

भारतीय सेना की इस पहल का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्षों के गौरवशाली इतिहास को याद करना और इसके संदेश को देश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाना है. सेना की एडवेंचर माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट टीम इस अभियान के जरिए आसमान में India की एकता, राष्ट्रीय गौरव और अदम्य साहस का संदेश देगी.

सेना की एडवेंचर माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट टीम द्वारा गया से शुरू की गई यह यात्रा देश के 35 गंतव्यों को जोड़ते हुए Bengaluru तक पहुंचेगी.

–

जीसीबी/एएसएच

Share