Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

पीएम मोदी और ट्रंप दोनों एक-दूसरे की तारीफ करते हैं, दोनों देशों के हालात देख लो: किशोरी लाल शर्मा

पीएम मोदी और ट्रंप दोनों एक दूसरे की तारीफ करते हैं, दोनों देशों के हालात देख लो: किशोरी लाल शर्मा

पीएम मोदी और ट्रंप दोनों एक-दूसरे की तारीफ करते हैं, दोनों देशों के हालात देख लो: किशोरी लाल शर्मा

New Delhi, 17 नवंबर . कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप द्वारा Prime Minister Narendra Modi की तारीफ, उत्तर प्रदेश में चल रही एसआईआर प्रक्रिया, कृष्ण जन्मभूमि को लेकर उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य के बयान और सोनिया गांधी की किताब पर प्रतिक्रिया दी. ट्रंप के बयान पर उन्होंने दोनों नेताओं के आपसी प्रशंसा वाले रुख पर टिप्पणी की. वहीं, एसआईआर को लेकर उन्होंने उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ की ओर से उठाए गए सवालों का जिक्र किया. मथुरा के मुद्दे पर उन्होंने भाजपा पर मंदिरों के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया.

अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप ने Prime Minister मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें मजबूत, महान और बेहद सख्त नेता बताया था. इस पर किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi भी ट्रंप की तारीफ करते हैं और ट्रंप भी Prime Minister की तारीफ करते हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि दोनों देशों के हालात देखकर इस आपसी प्रशंसा को समझा जा सकता है.

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले शुरू हुई मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर भी किशोरी लाल शर्मा ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया के बीच मतदाताओं की संख्या बढ़ने और नाम जुड़ने को लेकर सवाल उठ रहे हैं. अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि गैरकानूनी तरीके से मतदाताओं के नाम जुड़वाने की कोशिश हो रही है. इस पर किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने भी एसआईआर को लेकर आवाज उठाई है.

उन्होंने कहा कि Chief Minister ने एक विशेष समुदाय के वोट कटने की बात कही थी. किशोरी लाल शर्मा ने सवाल उठाया कि यदि Chief Minister ने इस तरह की बात कही है तो इससे पहले नाम कैसे कट गए थे. ऐसा लगता है कि योगी आदित्यनाथ और दिल्ली के बीच किसी तरह की आपसी खींचतान है, जिसका असर इस पूरे मामले में दिखाई दे रहा है.

उन्होंने कहा कि जब Chief Minister ने इस मुद्दे पर बोलना शुरू किया, उसके बाद चुनाव आयोग की ओर से कदम उठाए गए. शर्मा ने यह भी कहा कि पहले मतदाताओं के नाम कटने को लेकर राहुल गांधी जो सवाल उठा रहे थे, उससे जुड़ी चिंताएं अब सामने आ रही हैं.

केशव प्रसाद मौर्य के ‘अयोध्या अब हमारी हुई, अब मथुरा की बारी है’ बयान पर कांग्रेस सांसद ने भाजपा को घेरा. उन्होंने कहा कि भाजपा के पास बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर बताने के लिए कुछ नहीं है. Government ने बेरोजगारी दूर करने और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए क्या काम किया है. किशोरी लाल शर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा मंदिरों के मुद्दे पर राजनीति करना चाहती है, लेकिन अब इस तरह की राजनीति नहीं चलने वाली. उन्होंने कहा कि देश का युवा जाग चुका है और जनता रोजगार तथा दूसरे जरूरी मुद्दों पर जवाब चाहती है.

सोनिया गांधी की आत्मकथा को लेकर किशोरी लाल शर्मा ने इंदिरा गांधी का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी का व्यक्तित्व अलग था. वे बाहर से जितनी सख्त दिखाई देती थीं, अंदर से उतनी ही संवेदनशील थीं. सोनिया गांधी ने भी हाल में बताया कि उन्होंने इंदिरा गांधी से बहुत कुछ सीखा. शर्मा ने बताया कि आत्मकथा में राहुल गांधी के संदर्भ में एक पंक्ति के नीचे एक जमीनी स्तर के कार्यकर्ता द्वारा बड़े मंत्री को हराने का उल्लेख किया गया है. उन्होंने इसे अपने लिए सम्मान की बात बताया और कहा कि सोनिया गांधी ने अपनी महत्वपूर्ण पुस्तक में उनकी जीत का जिक्र किया है. इसके लिए उन्होंने सोनिया गांधी का दिल से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया.

–

पीएसके/वीसी

Share