सपा और राजद की महिलाओं को लेकर सोच के बारे में जनता जानती है : अजय आलोक

New Delhi, 26 अगस्त . भाजपा के प्रवक्ता अजय आलोक ने Samajwadi Party (सपा) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर महिलाओं के मुद्दे को लेकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इन दलों की Governmentों के दौरान महिलाओं को लेकर उनकी सोच और महिला सुरक्षा की स्थिति से जनता अच्छी तरह परिचित है. इन पार्टियों के नेताओं के मुंह से महिला सुरक्षा की बातें अच्छी नहीं लगती है.

New Delhi में से बातचीत में भाजपा नेता ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपए देने के वादे पर पलटवार किया.

उन्होंने सवाल उठाया कि जब सपा सत्ता में थी, तब इस तरह की योजना क्यों नहीं शुरू की गई. यह कहना कि सत्ता में आने पर ऐसा किया जाएगा, यह सिर्फ एक झूठ है. वर्तमान की योगी Government योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर जनता को दे रही है. जनता सपा के झूठ पर विश्वास नहीं करती है. यह काफी विडंबना है कि सपा, राजद और कांग्रेस जैसी पार्टियां महिलाओं की सुरक्षा की बात करती हैं.

सपा के पिछले शासन का हवाला देते हुए अजय आलोक ने कहा कि जनता जानती है कि उस दौरान महिलाओं की सुरक्षा को लेकर स्थिति कैसी थी. हर कोई जानता है कि महिलाओं को लेकर उनकी क्या सोच रही है. इसलिए बेहतर होगा कि अखिलेश यादव इस मुद्दे पर बात न करें.

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के हिजाब वाले बयान पर अजय आलोक ने कहा कि वह हर मुद्दे को इस्लाम से जोड़ते हैं और यही उनकी राजनीति की समस्या है. उनके हिसाब से हर चीज इस्लाम विरोधी हो जाती है. सवाल यह है कि संविधान कहां गया? क्या उनके लिए इस्लाम संविधान से भी बड़ा है?

अजय आलोक ने कहा कि अदालत ने हिजाब मामले में महत्वपूर्ण फैसला दिया है. उन्होंने कहा कि स्कूल शिक्षा प्राप्त करने की जगह है और वहां स्कूल के नियमों का पालन होना चाहिए.

भाजपा नेता ने आगे कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पूरे देश में लागू होगी और यह संविधान के दायरे में है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घुसपैठ को लेकर दिए बयान का समर्थन करते हुए अजय आलोक ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री बिल्कुल सही दिशा में काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि Government का प्रयास है कि देश में रह रहे घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए. इस अभियान में पूरा देश उनके साथ खड़ा है.

नेपाल में आई भीषण बाढ़ पर चिंता जताते हुए भाजपा नेता ने कहा कि यह प्राकृतिक आपदा का बेहद गंभीर रूप है और India की संवेदनाएं नेपाल के लोगों के साथ हैं. Prime Minister मोदी ने नेपाल के पीएम से बातचीत की है. इसके अलावा Prime Minister ने बिहार के Chief Minister से भी बातचीत की है. बिहार के सीमावर्ती जिलों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है. प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में India नेपाल के लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है.

डीकेएम/एबीएम

Leave a Comment