सपा इस जन्म में तैयारी बंद कर दे, उसे अगले जन्म में लड़ाई की बात करनी चाहिए: ओपी राजभर

Lucknow, 25 अगस्त . उत्तर प्रदेश Government में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के बयान सहित कई मामलों पर प्रतिक्रिया दी है.

से बातचीत करते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “Samajwadi Party को इस जन्म में तैयारी बंद कर देनी चाहिए; उसको अगले जन्म में लड़ाई की बात करनी चाहिए. असदुद्दीन ओवैसी खुद ही सपा की हवा निकाल दे रहे हैं. अखिलेश यादव के बयान का कोई मतलब नहीं है.

Chief Minister योगी आदित्यनाथ के बयान पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “Chief Minister ने सही कहा है. राहुल गांधी के बयान दो तरह के होते हैं. एक तरफ, जब वह India में रहते हैं तो India को ही कटघरे में खड़ा करते हैं, और दूसरी तरफ, जब वह चुनाव आयोग के जरिए चुनाव जीतते हैं तो चुनाव आयोग को ही कटघरे में खड़ा करते हैं.”

ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “Government का विरोध करना विपक्ष का काम ही होता है. जब बारिश का सीजन आता है तो सब्जी महंगी हो जाती है, हर साल ऐसा होता है. खेतों में पानी भरने से सब्जियां कम हो गईं. आमद कम हो गई और खरीदार ज्यादा हैं तो दम तो बढ़ेंगे ही.” उन्होंने आगे कहा कि प्राइवेट स्कूलों की ओर से अलग-अलग ड्रेस तैयार किया गया है. Government की ओर से Governmentी स्कूलों के लिए भी ड्रेस तय किया गया है.

सीईसी ज्ञानेश कुमार के बयान पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “उनका कहना है कि एक वोटर लिस्ट संभव नहीं है, जबकि 18 साल का व्यक्ति ही वोटर हो सकता है. 18 साल का व्यक्ति पंचायत चुनाव और Lok Sabha चुनाव, दोनों में वोट देता है. तो फिर एक वोटर लिस्ट क्यों संभव नहीं है?”

2,243 प्राइमरी और 883 अपर-प्राइमरी स्कूलों के लिए नई इमारतें बनाने के प्रस्ताव पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “Government का इरादा जर्जर हो चुकी स्कूल की इमारतों को गिराकर उनकी जगह नई इमारतें बनाना है.”

एसडी/पीएम

Leave a Comment