सनातन के लिए समर्पित है मेरा पूरा जीवन, धमकियों से नहीं डरूंगा: आचार्य प्रमोद कृष्णम

संभल, 26 सितंबर . श्री कल्कि धाम ट्रस्ट ने दावा किया है कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को अमेरिका के नंबर से दो धमकी भरे ऑडियो मैसेज मिले हैं. धमकी भरे संदेश के बाद आचार्य और श्री कल्कि धाम की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. आचार्य ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में उत्तर प्रदेश Police, पंजाब Police और India Government के गृह मंत्रालय को लिखित जानकारी दी है.

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि श्री कल्कि धाम के निर्माण और सनातन धर्म के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्पित किया है. उन्होंने कहा कि उनका काम जारी रहेगा, लेकिन इस गंभीर और संवेदनशील विषय को देश के सामने रखना उनका कर्तव्य था. इसी वजह से उन्होंने मामले की जानकारी Police, गृह मंत्रालय और देश की जनता के साथ साझा की है.

उन्होंने बताया कि धमकी वाला ऑडियो उनके फोन पर आया था. सीधे बातचीत नहीं हुई, बल्कि रिकॉर्ड किया हुआ ऑडियो मैसेज भेजा गया. ऑडियो में एक व्यक्ति ने अपना नाम कुलवीर सिंह सिद्धू बताया. उसने जालंधर कांड का जिक्र करते हुए उन्हें गोलियों और बम से मारने और रॉकेट लांचर से उड़ाने की धमकी दी. साथ ही उन्हें अपना काम बंद करने की बात कही गई. आचार्य ने कहा कि उन्हें पंजाबी भाषा पूरी तरह समझ में नहीं आती, लेकिन ऑडियो को सार्वजनिक रूप से सुनाए जाने के दौरान उन्हें इसका आशय बताया गया.

आचार्य ने कहा कि Police अधिकारियों से जानकारी लेने पर उन्हें बताया गया कि जिस व्यक्ति का नाम ऑडियो में लिया गया है, वह बब्बर खालसा नाम के संगठन से जुड़ा है. इस दावे की जांच Police और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा किए जाने की बात कही गई है.

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि खालिस्तान से संबंधित विषयों पर उनके पहले भी कई बयान और social media पोस्ट रहे हैं. खालिस्तान समर्थक गतिविधियों के खिलाफ वह लगातार बयान देते रहे हैं. श्री कल्कि धाम में भगवान कल्कि के साथ भगवान महावीर, भगवान बुद्ध और गुरु गोविंद सिंह जी महाराज को सम्मान के साथ स्थान देने का संकल्प लिया गया है.

उन्होंने कहा कि सिख और हिंदू एक ही मां की संतान हैं और गुरु गोविंद सिंह जी महाराज उनके लिए पूजनीय हैं. गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का विग्रह श्री कल्कि धाम में स्थापित किया जाएगा और उनका उसी सम्मान के साथ वंदन, पूजन और अर्चन किया जाएगा, जिस तरह भगवान कल्कि का किया जाएगा.

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आगे कहा कि यदि उनकी शहादत या बलिदान होता है तो वह India Government से आग्रह करेंगे कि श्री कल्कि धाम ट्रस्ट को टेकओवर करके मंदिर का निर्माण कराया जाए. कल्कि धाम में भगवान कल्कि के साथ भगवान महावीर, भगवान बुद्ध और गुरु गोविंद सिंह जी महाराज को सम्मानपूर्वक स्थान देना उनकी इच्छा, अपेक्षा और भावना है.

आचार्य ने बताया कि पहले भी कुछ अंतरराष्ट्रीय नंबरों से कॉल आते थे, जिन्हें वह रिसीव नहीं करते थे. इस बार भी कॉल नहीं उठाई गई और संबंधित व्यक्ति ने ऑडियो मैसेज भेजकर कहा कि उनका नेटवर्क बंद है तथा बाद में कॉल करने को कहा. उन्होंने आगे बताया कि धमकी वाला ऑडियो 24 तारीख को आया था. दो दिन पहले उन्होंने इसे सुना और इसके बाद Police अधिकारियों को इसकी जानकारी दी.

–

पीएसके

Leave a Comment