सत्य निकेतन हादसा: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने किया घटनास्थल का दौरा, मंत्री सिरसा बोले- ‘तय की जाएगी जवाबदेही’

New Delhi, 7 सितंबर . दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक बहुमंजिला इमारत के गिरने के बाद सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. इसी बीच, Monday सुबह दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने घटनास्थल का दौरा किया. Government में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के आयुक्त संजीव खिरवार और मेयर प्रवेश वाही भी मौके पर पहुंचे हैं.

Chief Minister रेखा गुप्ता ने Monday सुबह घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों से हालात की जानकारी ली. घटना पर मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “जवाबदेही तय की जाएगी. Chief Minister ने कल ही साफ कर दिया था कि जिम्मेदार लोगों पर निश्चित रूप से कार्रवाई होगी और किसी को बख्शा नहीं जाएगा.”

मनजिंदर सिंह सिरसा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “एनडीआरएफ की टीम लगातार बचाव कार्य में जुटी हुई है. यहां पर एक बगल की इमारत के कारण चुनौतीपूर्ण स्थिति है. बगल की इमारत भी 40-50 साल पुरानी है और उसकी हालत भी ठीक नहीं है. बचाव कार्य के साथ-साथ इमारत को मजबूत करने के लिए अस्थायी कॉलम लगाए गए हैं. एनडीआरएफ निरंतर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा है.”

बता दें कि Sunday दोपहर सत्य निकेतन की एक तंग गली में बनी पांच मंजिला इमारत गिर गई, जिसमें लड़कों का हॉस्टल था. यह इमारत लगभग 50 साल पुरानी थी. इस घटना में दिल्ली एम्स ने आधिकारिक तौर पर 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है.

एक बयान में कहा गया है, “दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन में एक इमारत गिरने से घायल हुए 11 मरीजों को जेपीएन एपेक्स ट्रॉमा सेंटर (एम्स) लाया गया. इन 11 मरीजों में से 5 को मृत अवस्था में लाया गया था, जबकि गंभीर हालत वाले एक मरीज की बाद में चोटों के कारण मौत हो गई. तीन मरीजों को भर्ती किया गया है और उनका इलाज चल रहा है. एक मरीज के अंग की सर्जरी की गई. एक मरीज को मामूली चोट आई थी और निगरानी के बाद उसे छुट्टी दे दी गई.”

वहीं, दिल्ली Police ने इस मामले में बहुमंजिला इमारत के मालिक और अन्य के खिलाफ साउथ कैंपस थाने में First Information Report दर्ज की है.

डीसीएच/

Leave a Comment