
Bhopal 8 सितंबर Madhya Pradesh के सागर जिले के बंडा में हुए नकली शराब से हुई मौतों के मामले में कार्रवाई का दौर जारी है. पहले जहां तीन अवसर निलंबित किए गए थे वहीं अब दो और अफसर पर गाज गिरी है. एसडीओपी और एसडीएम को हटा दिया गया है वहीं इस मामले की मजिस्ट्रियल जांच भी शुरू हो गई है. दरअसल पिछले दिनों सागर के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब ने बड़ा कोहराम मचाया.
जिलाधिकारी प्रतिभा पाल के अनुसार अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं पांच लोगों की हालत गंभीर है. इस मामले की मजिस्ट्रियल जांच शुरू कर दी गई है और इस जांच के दौरान यह पता किया जाएगा कि आखिर इसके कारण क्या है और इस तरह की घटना की पुनरावृति न हो. जांच की जिम्मेदारी जैसीनगर के एसडीएम को सौंपी गई है.
इससे पहले इस मामले में तीन अधिकारियों को निलंबित किया गया था और दो अन्य अधिकारी बंडा के एसडीओपी प्रदीप वाल्मीकि और बंडा एसडीएम आरती यादव को भी पद से हटाया गया है. इस घटना को लेकर सियासत भी जोरों पर हो रही है. कांग्रेस लगातार Government पर हमले कर रही है और राज्य में शराब माफियाओं का कब्जा होने का आरोप लगाया जा रहा है. वहीं ,दूसरी ओर Government ने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है और जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है.
–
एसएनपी/पीएम