Skip to content
Sunday, 22 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

सऊदी अरब ने तीन हूती बैलिस्टिक मिसाइलें मार गिराने का दावा किया

सऊदी अरब ने तीन हूती बैलिस्टिक मिसाइलें मार गिराने का दावा किया

रियाद, 21 नवंबर . यमन में सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने Saturday तड़के कहा कि उसने हूती विद्रोहियों की ओर से सऊदी अरब की राजधानी रियाद की ओर दागी गई तीन बैलिस्टिक मिसाइलों को बीच रास्ते में नष्ट कर दिया.

Saturday सुबह रियाद में कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं. इस दौरान लोगों के मोबाइल फोन पर सुरक्षा संबंधी अलर्ट भी भेजे गए थे. बाद में इन अलर्ट को हटा लिया गया.

सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, गठबंधन ने बतया क‍ि हूती समूह की ओर से सऊदी अरब के दक्षिणी क्षेत्र की ओर भेजे गए एक ड्रोन को भी मार गिराया गया.

दूसरी ओर, हूती-नियंत्रित अल-मसीराह टीवी ने Friday को दावा किया कि पिछले 24 घंटों में यमन के अलग-अलग हिस्सों में सऊदी अरब से जुड़े हवाई हमलों में कम से कम 41 लोगों की मौत हुई. मरने वालों में 11 बच्चे और 7 महिलाएं शामिल हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, 28 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं. हालांकि हमले किन इलाकों में हुए, इसकी विस्तृत जानकारी नहीं दी गई. इन आंकड़ों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है और सऊदी अधिकारियों की ओर से इस पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं आई.

इसी बीच, Friday को हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सारेया ने एक बयान में कहा कि समूह ने सऊदी अरब के जाजान क्षेत्र में स्थित अल-शुकैक बिजली संयंत्र और जाजान बंदरगाह को निशाना बनाया. उन्होंने दावा किया कि हमलों में सीधे और सटीक निशाने लगे तथा भारी नुकसान हुआ. हालांकि इन दावों की भी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है.

सारेया ने कहा कि ये हमले यमन के उत्तरी सादा प्रांत, लाल सागर किनारे स्थित मोखा शहर और होदेइदाह बंदरगाह पर कथित सऊदी हमलों के जवाब में किए गए हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यमन के बंदरगाहों या बिजली संयंत्रों पर और हमले किए गए, तो सऊदी अरब की समान सुविधाओं पर तुरंत जवाबी कार्रवाई की जाएगी.

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब हूती विद्रोहियों और सऊदी समर्थित Governmentी बलों के बीच लड़ाई लगातार तेज होती जा रही है. दोनों पक्ष कई मोर्चों पर एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं.

हाल के दिनों में हूती समूह ने सऊदी अरब के हवाई अड्डों, तेल सुविधाओं और अन्य रणनीतिक ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले करने के कई दावे किए हैं. वहीं, हूती मीडिया का कहना है कि सऊदी अरब ने यमन के रिहायशी इलाकों और बुनियादी ढांचे पर अपने हवाई हमले और तेज कर दिए हैं.

–

एवाई/वीसी

Share