
New Delhi, 9 सितंबर . India ने सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमले की निंदा की है. विदेश मंत्रालय (एमईए) ने Wednesday को इसे लेकर बयान जारी किया.
हूती विद्रोहियों के हमले को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में एमईए प्रवक्ता ने कहा कि सऊदी अरब के संप्रभु क्षेत्र पर हुए हमलों की India निंदा करता है, खासकर आम नागरिकों और आर्थिक केंद्रों को निशाना बनाया जाना निंदनीय है. उन्होंने कहा कि ऐसे हमले, जो क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता को कमजोर करते हैं और बाब-अल-मंदेब में आवाजाही की आजादी के लिए खतरा पैदा करते हैं, स्वीकार्य नहीं हैं.
Tuesday को यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के कई नागरिक और आर्थिक ठिकानों पर हमले किए. हमले में 73 लोगों के घायल होने की पुष्टि स्थानीय प्रशासन ने की. सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि उनके दक्षिणी हिस्से में मौजूद कई ऊर्जा और तेल कारखानों को निशाना बनाया गया.
वहीं, हूती विद्रोहियों का आरोप है कि सऊदी अरब ने उनकी एक जेल पर हमला किया जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई.
यमन के ज्यादा आबादी वाले और उत्तरी हिस्सों पर नियंत्रण रखने वाले हूती विद्रोहियों ने मिसाइल और ड्रोन हमलों की जिम्मेदारी ली. विद्रोहियों के अनुसार उन्होंने सीमा के करीब स्थित आभा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, किंग खालिद एयर बेस और सऊदी अरब की Governmentी तेल कंपनी अरामको के आभा और जिजान में मौजूद ठिकानों को निशाना बनाया.
हमलों के बाद सऊदी अरब ने सख्त जवाबी कार्रवाई करने की चेतावनी दी. सऊदी अधिकारियों और मीडिया के मुताबिक, इन हमलों की वजह से कई तेल कारखानों में आग लग गई और कुछ समय के लिए वहां कामकाज रोकना पड़ा.
social media पर वायरल हो रहे वीडियो में भी मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद तेल ठिकानों को आग की लपटों में घिरा हुआ देखा जा सकता है.
जुलाई में यमन का चार साल पुराना युद्धविराम टूटने के बाद से यह हूती की ओर से किया गया सबसे भीषण हमला है. सऊदी विदेश मंत्रालय ने कड़े शब्दों में कहा है कि देश अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा.
–
केआर//