संभावित हार देख विदेशी ताकतों के साथ मिलकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को बिगाड़ना चाह रहे राहुल : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

Lucknow, 19 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश के उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के उस आरोप का जवाब दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि Prime Minister Narendra Modi वोट चोरी की योजना बनाते हैं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसे अंजाम देते हैं. ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी विदेशी ताकतों के साथ मिलकर पर्दे के पीछे से India की लोकतांत्रिक व्यवस्था को बिगाड़ने और अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं.
उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने Monday को मीडिया से बात करते हुए कहा, “राहुल गांधी, पूरी कांग्रेस पार्टी और ‘इंडी’ गठबंधन, भारतीय जनता पार्टी और Prime Minister Narendra Modi की लोकप्रियता से डरे और सहमे हुए हैं. वह अपनी संभावित हार को देखकर सिर्फ अनर्गल प्रलाप ही नहीं कर रहे हैं, बल्कि विदेशी ताकतों के साथ हाथ मिलाकर पर्दे के पीछे से देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को लगातार बिगाड़ने का, उसको अस्थिर करने का असफल प्रयास कर रहे हैं.”
ब्रजेश पाठक ने कहा, “देश का लोकतंत्र, India के युवा और अन्य सभी लोग Prime Minister Narendra Modi के साथ हैं. आप देखेंगे कि आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी फिर उत्तर प्रदेश में आएगी और 2029 में Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में फिर प्रचंड बहुमत की Government बनेगी.”
विपक्ष को सलाह देते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा, “कांग्रेस और ‘इंडी’ गठबंधन को एक बार लोकतंत्र से और India की जनता का भी मन (विचार) लेना चाहिए.”
इससे पहले, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गोवा के एक कार्यक्रम में फिर से ‘वोट चोरी’ के आरोप लगाते हुए Prime Minister Narendra Modi, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा. उन्होंने अपने बयान में कहा, “देश में जो हो रहा है, वह सबको दिख रहा है. पूरा देश जानता है कि ज्ञानेश कुमार ‘वोट चोरी’ को अमल में लाते हैं., अमित शाह ‘वोट चोरी’ को क्रियान्वित करते हैं और Narendra Modi ‘वोट चोरी’ की पूरी प्लानिंग करते हैं.”
राहुल गांधी ने यह भी कहा कि जनता इस Government की सच्चाई जान गई है. अब इसका खेल खत्म होने वाला है.
–
डीसीएच/


