
Patna, 15 सितंबर . बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने Tuesday को जदयू के सांसद संजय झा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जदयू में वही होगा, जो भाजपा चाहेगी. जदयू को बर्बाद करने का काम संजय झा ने किया है.
Patna में मीडिया से बातचीत के दौरान यूसीसी पर जदयू की स्थिति को लेकर तेजस्वी यादव ने तंज कसा.
उन्होंने कहा कि संजय झा ने जदयू को बर्बाद कर दिया है. जो भाजपा चाहेगी, वही जदयू में होगा. हम लोगों ने यूसीसी को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया था और आगे भी विरोध करते रहेंगे.
बिहार Government पर तंज कसते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार, अपराध, बेरोजगारी और गरीबी के मामले में बिहार सबसे अव्वल है. डबल इंजन की Government बिहार के लिए ट्रबल इंजन साबित हुई है. बाढ़ प्रभावित लोगों को केंद्र से कोई मदद नहीं मिल रही है. बिहार की वित्तीय स्थिति बेहद खराब है.
उन्होंने आगे कहा कि हम तो पहले दिन से कह रहे हैं कि यह Government समस्या का समाधान करने के लिए नहीं आई है, बल्कि और समस्याएं देने के लिए आई है. इन्हें बिहार की जनता से कोई मतलब नहीं है. इन्हें बस अपनी तिजोरी भरनी है और बिहार Government का खजाना खाली करना है. इन लोगों ने बिहार को बर्बाद कर दिया है.
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में लोग महंगाई से परेशान हैं. बेरोजगारी, शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में भी स्थिति खराब है. Governmentी अस्पतालों का हाल बुरा है. बिहार में कुछ बचा नहीं है और जो भी बचा है, उसे भी लूटा जा रहा है. बिहार में सांसद इनके ज्यादा हैं, राज्य और केंद्र में इनकी Government है, फिर बिहार के लिए कुछ क्यों नहीं हो रहा है. बिहार को कोई सहयोग नहीं मिल रहा है और लोगों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है. Government के पास न कोई विजन है, न उद्देश्य और न ही कोई रोडमैप है.
Union Minister शिवराज सिंह चौहान के बिहार दौरे को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि कुछ लेकर आ रहे हैं, कुछ सहयोग ला रहे हैं या फोटो सेशन कराने के लिए आ रहे हैं? पैकेज की घोषणा क्यों नहीं की जा रही है? बिहार को राष्ट्रीय आपदा क्यों घोषित नहीं किया जा रहा है? सब कुछ Gujarat में होगा और बाढ़ से ठनका से लोग मर रहे हैं. ऐसे में केंद्र से बिहार को क्या मिल रहा है.
–
डीकेएम/वीसी