श्रीलंका व भारत के नौसेना प्रमुख की मुलाकात, समुद्री सहयोग पर हुई बात

New Delhi, 27 अगस्त . श्रीलंकाई नौसेना के कमांडर, वाइस एडमिरल डेमियन फर्नांडो India की आधिकारिक यात्रा पर हैं. यहां उन्होंने India के नौसेना प्रमुख से मुलाकात व वार्ता की है.

गौरतलब है कि श्रीलंका नौसेना के कमांडर का पद संभालने के बाद यह उनकी पहली आधिकारिक विदेश यात्रा है. उनके इस दौरे का उद्देश्य India और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय समुद्री सहयोग को और मजबूत करना तथा दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच संपर्क और सहयोग बढ़ाना है. India पहुंचने पर वाइस एडमिरल डेमियन फर्नांडो को 27 अगस्त को New Delhi स्थित साउथ ब्लॉक में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचकर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और पुष्पांजलि अर्पित की. श्रीलंका नौसेना प्रमुख ने इसके बाद भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन से New Delhi में मुलाकात की. दोनों नौसेना प्रमुखों के बीच India और श्रीलंका के बीच समुद्री सहयोग को और आगे बढ़ाने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई.

बैठक के दौरान दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच संयुक्त अभियानों, क्षमता निर्माण, प्रशिक्षण और समुद्री सुरक्षा से जुड़े उपायों पर विशेष रूप से चर्चा की गई. India और श्रीलंका हिंद महासागर क्षेत्र में महत्वपूर्ण समुद्री साझेदार हैं. ऐसे में दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच नियमित संपर्क और सहयोग को समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जाता है.

वाइस एडमिरल फर्नांडो अपने India दौरे के दौरान वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों से मुलाकात कर रहे हैं. इसके अलावा वह भारतीय रक्षा उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ भी बातचीत करेंगे. इन बैठकों का उद्देश्य रक्षा क्षेत्र में सहयोग और साझेदारी की नई संभावनाओं की तलाश करना है. इस दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा क्षेत्र में उपलब्ध सहयोग के अवसरों और समुद्री क्षमताओं को मजबूत करने से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श होने की उम्मीद है.

India यात्रा के अगले चरण में श्रीलंका नौसेना प्रमुख कोच्चि जाएंगे. वहां वह भारतीय नौसेना के विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों और दक्षिणी नौसेना कमान के मुख्यालय का दौरा करेंगे. इस दौरे का प्रमुख उद्देश्य दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच प्रशिक्षण संबंधों और पेशेवर आदान-प्रदान को और मजबूत करना है. दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच प्रशिक्षण और पेशेवर अनुभवों का आदान-प्रदान लंबे समय से द्विपक्षीय रक्षा संबंधों का महत्वपूर्ण हिस्सा भी रहा है.

वाइस एडमिरल डेमियन फर्नांडो ने 1 जुलाई 2026 को श्रीलंका नौसेना के 27वें कमांडर के रूप में पदभार संभाला था. कमांडर बनने के बाद India उनकी पहली आधिकारिक विदेश यात्रा है. India और श्रीलंका के बीच उनके व्यक्तिगत पेशेवर संबंध भी रहे हैं. वाइस एडमिरल फर्नांडो ने भारतीय नौसेना के प्रमुख प्रशिक्षण संस्थान आईएनएस द्रोणाचार्य में तोपखाना और मिसाइल से संबंधित विशेष प्रशिक्षण हासिल किया था.

प्रशिक्षण के दौरान उन्हें ‘बेस्ट ऑल राउंड ऑफिसर’ चुना गया था. भारतीय नौसेना और श्रीलंका नौसेना के बीच लंबे समय से बहुआयामी और मजबूत संबंध हैं. दोनों देशों की नौसेनाएं समुद्री सुरक्षा, प्रशिक्षण, संयुक्त गतिविधियों और पेशेवर आदान-प्रदान के क्षेत्र में लगातार सहयोग करती रही हैं. वाइस एडमिरल डेमियन फर्नांडो की India यात्रा से दोनों नौसेनाओं के बीच पहले से जारी सहयोग को और मजबूत तथा व्यापक बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है.

जीसीबी/डीएससी

Leave a Comment