शुष्क भूमि कृषि के लिए मजबूत डेटा सिस्टम की जरूरत : विशेषज्ञ

New Delhi, 13 सितंबर . Governmentी अधिकारियों और विशेषज्ञों ने शुष्क भूमि कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए मजबूत डेटा और सूचना प्रणालियों की जरूरत पर जोर दिया. साथ ही उन्होंने ऐसे साझा इनोवेशन प्लेटफॉर्म या लिविंग लेबोरेटरीज बनाने की बात कही जो रिसर्च को प्रैक्टिस और नीति से जोड़ें. यह जानकारी Sunday को एक आधिकारिक बयान में दी गई.

तीन दिवसीय ‘ड्राईलैंड कांग्रेस 2026’ के समापन में शुष्क भूमि कृषि के समाधानों में तेजी लाने के लिए साउथ-साउथ और त्रिकोणीय सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया गया. इसका आयोजन 10 से 12 सितंबर के बीच किया गया था.

कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के अनुसार, अंतिम दिन संयुक्त राष्ट्र साउथ-साउथ सहयोग दिवस के साथ मेल खाता था और इसका समापन ड्राइलैंड्स पर दिल्ली घोषणा (3डी) को अपनाने के साथ हुआ. यह घोषणा वैश्विक दक्षिण में सहयोग, ज्ञान आदान-प्रदान, नवाचार और सामूहिक कार्रवाई के माध्यम से शुष्क भूमि कृषि को बदलने के लिए साझा एजेंडा तय करती है.

डीएआरई के सचिव और आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. एमएल जाट ने शुष्क भूमि कृषि पर प्रयासों के केंद्र में दूरदर्शिता लाने की जरूरत पर जोर दिया. एक मजबूत संस्थागत तंत्र की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि आईसीएआर-राष्ट्रीय कृषि अर्थशास्त्र और नीति अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर-एनआईएपी) को शुष्क भूमि कृषि पर दूरदर्शिता कार्य का नेतृत्व करने के लिए अधिकृत किया जाना चाहिए.

आईसीआरआईएसएटी (अंतर्राष्ट्रीय अर्ध-शुष्क उष्णकटिबंधीय फसल अनुसंधान संस्थान) के महानिदेशक डॉ. हिमांशु पाठक ने वैश्विक खाद्य सुरक्षा के लिए शुष्क भूमि के रणनीतिक महत्व को रेखांकित किया और पिछले तीन दिनों की चर्चाओं को ठोस कार्रवाई में बदलने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि चर्चाओं को समेट कर छोटी और लंबी अवधि की कार्रवाइयों में प्राथमिकता तय करने की जरूरत है, ताकि विचारों से अवधारणाओं और अवधारणाओं से विशेषज्ञता, ज्ञान और सहयोग के साथ ठोस कार्रवाई और कार्यान्वयन की ओर बढ़ा जा सके.

इसके अलावा ग्लोबल क्रॉप डायवर्सिटी ट्रस्ट के साथ नए समझौतों और सहमति पत्रों की घोषणा भी की गई.

कांग्रेस के सह-अध्यक्ष डॉ. डीके यादव, डीडीजी (फसल विज्ञान), आईसीएआर और डॉ. स्टैनफोर्ड ब्लेड, डीडीजी (रिसर्च एंड इनोवेशन), आईसीआरआईएसएटी ने तीन दिवसीय विचार-विमर्श का सारांश प्रस्तुत किया और सम्मेलन से निकले प्रमुख परिणामों और सिफारिशों पर प्रकाश डाला.

समारोह में आईएसएससीए ग्लोबल अवार्ड्स 2026 भी प्रदान किए गए, जो एक वार्षिक प्रमुख पहल है जो ग्लोबल साउथ के संस्थानों से सिद्ध कृषि नवाचारों को मान्यता देती है जिनमें विस्तार और देशों के बीच अनुकूलन की मजबूत क्षमता है.

वीकेयू/पीएम

Leave a Comment