कर्नाटक : गणेशोत्सव पर इंस्पेक्टर के निर्देश से विवाद, प्रह्लाद जोशी ने सस्पेंड करने की मांग की

New Delhi, 13 सितंबर . Union Minister प्रह्लाद जोशी ने कर्नाटक के मैसूर में टी. नरसीपुरा के Police इंस्पेक्टर धनंजय के कथित धमकी भरे बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कर्नाटक Government से इंस्पेक्टर को तुरंत सस्पेंड करने की मांग की है.

प्रह्लाद जोशी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “अगर हिंदुओं को अपने ही देश में, अपनी ही जमीन पर गणेशोत्सव को भव्य रूप से मनाने के लिए चिल्लाना और शोर मचाना पड़े, तो इससे बड़ा दुर्भाग्य और कोई नहीं है!” उन्होंने सवाल उठाया कि मैसूर के टी. नरसीपुरा के इंस्पेक्टर को गणेश समिति के युवाओं को सार्वजनिक रूप से धमकाने की हिम्मत किसने दी.

प्रह्लाद जोशी ने लिखा, “क्या यह अधिकार Police विभाग को गृह मंत्री ने दिया है या यह डीके शिवकुमार की कांग्रेस Government की तुष्टिकरण की राजनीति का फरमान है.”

प्रह्लाद जोशी ने कहा कि कानून-व्यवस्था की रक्षा करने वाले अधिकारी का किसी समुदाय विशेष के एजेंट की तरह काम करना और लोगों को डराना-धमकाना अक्षम्य अपराध है. उन्होंने मांग की कि Government तुरंत इंस्पेक्टर धनंजय को सेवा से निलंबित करे, जिन्होंने भक्ति के साथ त्योहार मनाने आए युवकों को धमकाया है.

उन्होंने कहा, “कानून-व्यवस्था की आड़ में हिंदू त्योहारों के उत्सव को बाधित करने का प्रयास इस Government की हिंदू विरोधी नीति को दर्शाने वाला एक स्पष्ट आईना है. हम किसी भी परिस्थिति में हमारी सनातन संस्कृति, परंपराओं और भक्ति भावनाओं पर प्रहार करने के किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं करेंगे.”

दरअसल, कर्नाटक के टी. नरसीपुरा के Police इंस्पेक्टर धनंजय ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर कानून-व्यवस्था, सार्वजनिक शांति और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के उद्देश्य से दिशा-निर्देश जारी किए थे. इस दौरान उन्होंने गणेश समिति के युवाओं को जिस लहजे में बात की, उसका वीडियो social media पर वायरल हो गया. वीडियो में उनके बात करने के तरीके और शब्दों को लेकर आपत्ति जताई गई.

वीकेयू/पीएम

Leave a Comment