
बीजिंग, 30 अगस्त . चीनी President शी चिनफिंग के वर्ष 2026 एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने और किर्गिस्तान की राजकीय यात्रा करने के मौके पर चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) द्वारा निर्मित ‘शी चिनफिंग के पसंदीदा कालजयी उद्धरण’ के बहुभाषी संस्करण का लांच समारोह 30 अगस्त को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित हुआ.
किर्गिस्तान के President सादिर ज़ापारोव ने बधाई संदेश भेजा और कार्यक्रम के लांच होने की बधाई दी. President के न्यूज सचिव ने बधाई संदेश पढ़ा.
बताया जाता है कि यह कार्यक्रम आर्थिक विकास, तकनीकी नवाचार, पारिस्थितिक सभ्यता और सामाजिक जीवन आदि विषयों पर केंद्रित है. इसमें President शी चिनफिंग के महत्वपूर्ण भाषणों और लेखों में उद्धृत प्राचीन चीनी ग्रंथों के चुनिंदा उत्कृष्ट उद्धरण शामिल किए गए हैं. ये उद्धरण उनके शासन दर्शन की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नींव को समझने में मदद करते हैं. साथ ही, वैश्विक मुद्दों से निपटने में चीन के अनुभव और बुद्धिमत्ता को भी सामने रखते हैं.
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–
डीकेपी/