Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

शिवसेना यूबीटी ने सीएनजी और एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी को जनता के लिए ‘क्रूर दीपावली उपहार’ बताया

शिवसेना यूबीटी ने सीएनजी और एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी को जनता के लिए ‘क्रूर दीपावली उपहार’ बताया

Mumbai , 2 नवंबर . शिवसेना (यूबीटी) ने Monday को सीएनजी और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र Government पर तीखा हमला बोला. पार्टी ने इसे उन नागरिकों के लिए एक ‘क्रूर दीपावली उपहार’ करार दिया, जो पहले से ही सूखे और महंगाई से जूझ रहे हैं.

पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ के एक संपादकीय में ठाकरे गुट ने आरोप लगाया कि Government आम जनता को भारी आर्थिक संकट में धकेल रही है, जबकि Maharashtra इस समय सूखे और बेतहाशा महंगाई से जूझ रहा है.

संपादकीय में पूरे Maharashtra के आम नागरिकों और किसानों के सामने मौजूद गंभीर हालात का जिक्र किया गया है. इसमें कहा गया है, “पूरा Maharashtra भीषण सूखे की चपेट में है. किसानों के खेतों में फसल नहीं है और आम लोगों की जेब में पैसे नहीं बचे हैं. लोग अपनी थोड़ी-बहुत बचत को बचाकर रखे हुए थे, इस उम्मीद में कि दीपावली पर वे अपने बच्चों की जिंदगी में थोड़ी खुशियां ला सकेंगे. लेकिन, Government द्वारा सीएनजी और कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में की गई बढ़ोतरी ने इन बची-खुची उम्मीदों पर भी पानी फेर दिया है.”

संपादकीय में सवाल किया गया, “क्या सत्ता में बैठे लोग यह चाहते हैं कि जनता इस साल दीपावली मनाए ही नहीं?”

संपादकीय में आम आदमी पर पड़े आर्थिक बोझ का विस्तार से जिक्र किया गया है. इसमें कहा गया, “Mumbai मेट्रोपॉलिटन रीजन (एमएमआर) में सीएनजी की कीमतों में 1 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है, जो पिछले छह महीनों में छठी बार है. वहीं, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 10 रुपए का इजाफा किया गया है.”

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने घरेलू सिलेंडर की कीमतों को न बदलने के Government के बचाव का मजाक उड़ाया. उन्होंने कहा कि कमर्शियल गैस की कीमतों में बढ़ोतरी से बाहर खाना खाने, होटल और रेस्तरां के भोजन और दीपावली के लिए बाजार से खरीदे जाने वाले स्नैक्स और मिठाइयों की लागत सीधे तौर पर बढ़ जाती है.

उन्होंने याद दिलाया कि मई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 1,000 रुपए की भारी बढ़ोतरी की गई थी. इसके बाद की गई मामूली कटौती केवल एक दिखावा थी, क्योंकि कीमतें फिर से बढ़ रही हैं.

संपादकीय में वैश्विक और घरेलू कारणों से बढ़ते आर्थिक दबाव पर प्रकाश डाला गया. इसमें कहा गया, “सूखे के हालात और ईरान-अमेरिका संघर्ष के कारण, खाद्य महंगाई दर 7.74 प्रतिशत के ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है. रोजमर्रा की जरूरी चीजों, दालों और अनाजों की कीमतें इतनी बढ़ गई हैं कि वे अब विलासिता की वस्तुओं जैसी लगने लगी हैं. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा रेपो रेट बढ़ाने के फैसले से ब्याज दरें ऊपर चली गई हैं, जिससे सभी तरह के पर्सनल लोन और मॉर्गेज (होम लोन आदि) की ईएमआई महंगी हो गई है.”

Political नेतृत्व पर निशाना साधते हुए ठाकरे गुट ने Government के दोहरे रवैये की आलोचना की.

उन्होंने कहा, “पांच राज्यों में चुनाव खत्म होने तक अपने Political स्वार्थ के लिए ईंधन और अन्य जरूरी चीजों की कीमतों को कृत्रिम रूप से रोककर रखा गया था. अब, ‘महंगाई का घोड़ा’ बेकाबू हो गया है. जो शासक खाड़ी युद्ध जैसे वैश्विक तनाव के बावजूद ईंधन की कीमतों को नियंत्रित रखने का दावा करते थे, वे चुनाव के बाद महंगाई को लेकर पूरी तरह बेपरवाह हो गए हैं.”

–

ओपी/एबीएम

Share