शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने दिशा सालियान केस में तत्कालीन पुलिस अधिकारियों की भूमिका पर उठाए सवाल

Mumbai , 19 सितंबर . शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने Saturday को दिशा सालियान के पिता का समर्थन जताया और जून 2020 में घटना के दौरान Police अधिकारियों की कार्रवाई को लेकर गंभीर सवाल उठाए. वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर दूसरी Political दलों को तोड़ने का आरोप लगाया. इसे लेकर शिवसेना नेता ने पलटवार किया.

दिशा सालियान मामले को लेकर शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने कहा, “एक पिता का गुस्सा है. एक पिता अपनी बेटी की मृत्यु के बाद भी उसे न्याय दिलाने के लिए लड़ रहा है. उनका आरोप और शायद दृढ़ विश्वास है कि इन लोगों ने उनकी बेटी को जलील किया है और उसकी मौत का कारण भी शायद कुछ लोग हैं.

एक अन्य सवाल के जवाब में मनीषा कायंदे ने कहा कि इसमें पार्टी और राजनीति के सवाल नहीं हैं, सवाल ये है कि क्या Police ने अपना काम किया, क्या जो तपास यंत्रणा (जांच एजेंसी) है उन्होंने काम किया, क्या जो फॉरेंसिक के अधिकारी हैं उन्होंने काम किया और क्या उस वक्त की Police और गृह मंत्रालय ने कुछ बात छुपाने की कोशिश की है? cctv फुटेज हो या अन्य बहुत सारी बातें, उनके वकील खुलेआम अलग-अलग मीडिया चैनलों पर बात कर रहे हैं. अगर ऐसी बात है कि सतीश सालियान को Police सुरक्षा की जरूरत है, तो निश्चित ही Government उनको देगी.

वहीं, राहुल गांधी के आरोपों पर शिवसेना नेता ने कहा कि राहुल गांधी का आरोप सरासर गलत है. वो अपनी पार्टी नहीं संभाल पा रहे हैं, अपने लोगों को नहीं संभाल पा रहे हैं. टीएमसी के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर शिवसेना नेता ने कहा कि ये न्यायिक प्रक्रिया है. इस पर चुनाव आयोग के लोगों का क्या निष्कर्ष रहा है, उसके आधार पर ये फैसला लिया गया होगा. चुनाव आयोग के ऊपर विपक्ष की तरफ से उठाए गए सवाल को लेकर उन्होंने कहा कि निश्चित है कि ये Political दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

केके/वीसी

Leave a Comment