
चंडीगढ़, 19 सितंबर . Haryana के खेल मंत्री गौरव गौतम ने उम्मीद जताई है कि राज्य के खिलाड़ी जापान में जारी ‘एशियन गेम्स 2026’ में India के लिए पदक जीतकर तिरंगा लहराएंगे. इसके साथ ही उन्होंने Pakistan हॉकी टीम की उस मांग पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें पड़ोसी मुल्क ने India के बजाय किसी तटस्थ स्थान पर मेंस हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के अपने मुकाबले खेलने की मांग की है. गौरव गौतम ने कहा कि खेल को राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए और खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना चाहिए.
Saturday को एशियन गेम्स 2026 की शुरुआत हो गई है, जिसका आयोजन जापाने के आइची-नागोया में किया जा रहा है. इसमें India के 501 खिलाड़ी (267 पुरुष और 234 महिला) 36 खेलों में चुनौती पेश कर रहे हैं. गौरव गौतम को Haryana के खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें हैं.
Haryana के खेल मंत्री ने Saturday को पत्रकारों से कहा, “पहले Haryana के खिलाड़ियों ने ओलंपिक में India के तिरंगे और मान-सम्मान को बढ़ाया. एशियन गेम में Haryana के 80 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. कुछ खेल तो ऐसे हैं, जिसमें शत प्रतिशत Haryana के ही खिलाड़ी हैं. मुझे पूरा विश्वास है कि जब Haryana के खिलाड़ी खेल के मैदान में उतरेंगे तो तिरंगे को जापान में लहरा कर आएंगे. जब वो India लौटेंगे, तो मेडल उनके साथ होगा. नायब सिंह सैनी Government की खेल नीति ने Haryana के खिलाड़ियों का उत्साह और ऊर्जा को बढ़ाया है. जब एथलीट्स मेडल लेकर आएंगे तो हम उनका भव्यता से स्वागत होगा पूरा देश Haryana के खिलाड़ियों पर नजर बनाए हुए है.”
उन्होंने कहा, “कुछ खेल ऐसे हैं, जो Haryana की मिट्टी से जुड़े हैं. कुश्ती में सभी 16 खिलाड़ी Haryana से हैं. 80 से ज्यादा खिलाड़ी Haryana के जापान में हिस्सा लेंगे. यानी एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेने जा रहे 16 प्रतिशत खिलाड़ी Haryana से हैं. Haryana की जनसंख्या देश की कुल जनसंख्या का 2 प्रतिशत है, लेकिन जब खेलों की बात आ रही है तो आधे से ज्यादा मेडल पर भी कब्जा Haryana का होता है.”
मेंस हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 पंजाब में आयोजित की जानी है, लेकिन इससे पहले Pakistan हॉकी महासंघ (पीएचएफ) ने मोहाली में खेले जाने वाले टूर्नामेंट के अपने मुकाबलों के लिए तटस्थ स्थल की मांग की है. इसे लेकर गौरव गौतम ने कहा, “खेल को खेल की भावना से देखना चाहिए. इसमें कोई Politicalरण नहीं होना चाहिए. खिलाड़ी किसी भी देश की धरोहर होता है, उनको इन सब चीजों से ऊपर उठकर खेलना चाहिए.”
–
आरएसजी