
शिमला, 3 अक्टूबर . Himachal Pradesh के Chief Minister सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित दुर्गम गांव काशा पाट में रात्रि प्रवास किया. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई घोषणाएं कीं. Chief Minister ने काशा पाट में नए स्कूल भवन के निर्माण के लिए दो करोड़ रुपए देने और खेल मैदान विकसित करने की घोषणा की. साथ ही काशा पाट से तकलेच होते हुए रामपुर तक बस सेवा शुरू करने का भी आश्वासन दिया.
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के भटवाड़ी में आयोजित ‘Government गांव के द्वार’ कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद काशा पाट पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ उनका स्वागत किया. ग्रामीणों ने Chief Minister को पारंपरिक वेशभूषा भेंट कर सम्मानित किया. देर रात तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान Chief Minister ग्रामीणों के साथ नाटी में भी शामिल हुए. उन्होंने काशा पाट निवासी सुपन दास के घर रात्रि विश्राम किया.
Chief Minister ने कहा कि वह स्वयं ग्रामीण पृष्ठभूमि से आते हैं और उनका मानना है कि गांवों में आर्थिक समृद्धि के बिना प्रदेश सही मायनों में खुशहाल नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि राज्य Government दुर्गम और दूरदराज के क्षेत्रों के विकास को विशेष प्राथमिकता दे रही है, ताकि ये इलाके विकास की मुख्यधारा से पीछे न रहें.
सीएम सुक्खू ने काशा पाट में नए स्कूल भवन के निर्माण के लिए दो करोड़ रुपए देने की घोषणा की. इसके साथ ही गांव में खेल मैदान विकसित करने और स्थानीय लोगों की विभिन्न मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया.
उन्होंने कहा कि Government का प्रयास है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में परेशानी न हो. इसी उद्देश्य से काशा पाट से तकलेच होते हुए रामपुर तक बस सेवा शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं.
Chief Minister ने कहा कि यदि गांव का कोई व्यक्ति अधिकतम 30 लाख रुपए की लागत से बस खरीदकर यह सेवा शुरू करता है तो राज्य Government उसे 40 प्रतिशत सब्सिडी देगी. रोहड़ू क्षेत्र में भी इसी तरह 40 प्रतिशत सब्सिडी का प्रावधान किया जाएगा. इसके अलावा बस मालिक को पांच वर्ष तक हर महीने 50 हजार रुपए की सहायता देने की बात कही गई.
Chief Minister ने कहा कि प्रदेश की लगभग 68 प्रतिशत भूमि वन क्षेत्र के अंतर्गत होने के कारण सड़क निर्माण के लिए कई बार वन विभाग से अनुमति लेनी पड़ती है. इससे दुर्गम क्षेत्रों में सड़क निर्माण के दौरान कई चुनौतियां आती हैं. इसके बावजूद Government दूरदराज के इलाकों को बेहतर सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है.
उन्होंने घोषणा की कि जिन महिला मंडलों के पास अपने भवन नहीं हैं, उन्हें भवन निर्माण के लिए पांच-पांच लाख रुपए दिए जाएंगे. जिन महिला मंडलों के पास भवन पहले से मौजूद हैं, उन्हें जरूरी सामान खरीदने के लिए एक-एक लाख रुपए की सहायता दी जाएगी.
Chief Minister ने कहा कि राज्य Government जल्द ही ‘अपना परिवार, सुखी परिवार’ योजना शुरू करने जा रही है. इसके तहत पात्र महिलाओं को 1,500 रुपए प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी.
उन्होंने सौर ऊर्जा परियोजनाओं को बढ़ावा देने की Government की नीति का भी जिक्र किया. Chief Minister के मुताबिक, सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित करने के लिए चार प्रतिशत ब्याज सब्सिडी दी जा रही है, जबकि जनजातीय क्षेत्रों में यह सब्सिडी पांच प्रतिशत है.
Chief Minister ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली बच्चियों का उत्साह बढ़ाने के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा की. कार्यक्रम में नशा निवारण और भ्रूण हत्या जैसे सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता प्रस्तुतियां भी दी गईं.
Chief Minister ने काशा पाट में होम स्टे के लिए पंजीकरण कराने वाले चार लोगों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए. उन्होंने कहा कि होम स्टे से प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय लोगों के लिए आय और रोजगार के नए अवसर तैयार होंगे.
उन्होंने विश्व पर्यटन सप्ताह के अवसर पर आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी के विजेताओं को पुरस्कार राशि भी प्रदान की.
काशा पाट निवासी सुपन दास ने कहा कि Chief Minister के गांव में रात्रि प्रवास से स्थानीय लोगों में उत्साह है. उनके अनुसार यह पहली बार है जब किसी Chief Minister ने काशा पाट में रात्रि प्रवास किया है. ग्रामीणों ने इस अवसर पर Chief Minister के लिए पारंपरिक व्यंजन भी तैयार किए.
महिला मंडल काशा पाट की सदस्य वीना देवी ने विभिन्न घोषणाओं के लिए Chief Minister का आभार जताया. उन्होंने कहा कि महिला मंडलों के लिए सहायता और नए स्कूल भवन के निर्माण के लिए दो करोड़ रुपए की घोषणा से क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा.
इस अवसर पर महाधिवक्ता अनूप रतन, हिमकोन के अध्यक्ष विकेश चौहान और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
–
एएमटी/डीकेपी