Skip to content
Sunday, 25 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
क्रिकेट,खेल

शाहीन अफरीदी के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले बने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज

शाहीन अफरीदी के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले बने Pakistanी तेज गेंदबाज

लाहौर, 25 अक्टूबर . Pakistan क्रिकेट टीम के वनडे कप्तान शाहीन अफरीदी ने Sunday को गद्दाफी स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे ट्राई-सीरीज के दूसरे मैच में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है. उन्होंने 50 ओवर के फॉर्मेट में अपने 150 विकेट पूरे कर लिए हैं.

शाहीन इस फॉर्मेट में 150 विकेट लेने वाले सबसे तेज Pakistanी तेज गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने वकार यूनिस और शोएब अख्तर के संयुक्त रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. 26 वर्षीय शाहीन ने अपने 80वें वनडे मैच में यह उपलब्धि हासिल की, जबकि वकार यूनिस और शोएब अख्तर ने 91वें मैच में 150 विकेट पूरे किए थे.

ट्राई-सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच से पहले शाहीन को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए सिर्फ एक विकेट की जरूरत थी. उन्होंने पहले ही ओवर में शानदार फॉर्म में चल रहे ओपनर टॉम बैंटन को आउट करके यह उपलब्धि हासिल कर ली. पिछली चार पारियों में लगातार चार बार 50 से ज्यादा रन बनाने वाले बैंटन ने एक फुल-लेंथ गेंद को कवर की दिशा में खेला, जहां अराफात ने एक आसान कैच पकड़ा.

इस तरह शाहीन ने इस फॉर्मेट में अपने 150 विकेट पूरे किए. वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले दूसरे सबसे तेज Pakistanी गेंदबाज हैं. उनसे आगे केवल Pakistan के महान ऑफ-स्पिनर सकलैन मुश्ताक हैं, जिन्होंने 78 मैचों में 150 विकेट पूरे किए थे. कुल मिलाकर, शाहीन दुनिया में 150 विकेट लेने वाले संयुक्त रूप से चौथे सबसे तेज गेंदबाज हैं.

नेपाल के संदीप लामिछाने दुनिया में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 73 वनडे मैचों में यह मुकाम हासिल किया था. वहीं, मिशेल स्टार्क (77 मैच) और सकलैन मुश्ताक क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं. अब यह Pakistanी तेज गेंदबाज अफगानिस्तान के राशिद खान और India के मोहम्मद शमी की बराबरी पर पहुंच गया है. इन दोनों ने भी 80 वनडे मैचों में अपने 150 विकेट पूरे किए थे.

यह मैच Pakistan के लिए खास अहमियत रखता है, क्योंकि खिलाड़ी ब्रेस्ट कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाने की पहल के तहत गुलाबी जर्सी पहनकर खेल रहे हैं. यह ट्राई-सीरीज रावलपिंडी से लाहौर आ गई है. इस सीरीज में मेजबान टीम ने अपने दोनों मैच जीते हैं. टीम ने पहले मुकाबले में श्रीलंका और दूसरे मैच में इंग्लैंड को हराया था. Pakistan टीम की निगाहें फाइनल में जगह बनाने पर होंगी.

Pakistan ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं. शादाब खान की वापसी हुई है, जबकि रजाउल्लाह अपना वनडे डेब्यू कर रहे हैं. फहीम अशरफ और नसीम शाह को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया गया है. टॉस के समय गेंदबाजी चुनने के बाद Pakistan के कप्तान ने बताया कि वॉर्मअप के दौरान नसीम शाह की उंगली डिसलोकेट हो गई है. इंग्लैंड ने भी अपनी टीम में एक बदलाव किया है. जोश टंग की जगह हेनरी क्रोकॉम्ब डेब्यू का मौका मिला है.

–

एसएम/एबीएम

Share