Skip to content
Sunday, 25 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

चीन के निर्यात ढांचे में कुंजीभूत सुधार

चीन के निर्यात ढांचे में कुंजीभूत सुधार

बीजिंग, 25 अक्टूबर . इस साल के पहले तीन महीनों में चीन का वस्तु निर्यात 232 खरब युआन रहा, जो पिछले साल की समान अवधि से 16.4 प्रतिशत बढ़ा. इसमें तीसरे तिमाही का निर्यात इतिहास में पहली बार 80 खरब युआन से अधिक हो गया, जो पिछले साल की समान अवधि से 22 प्रतिशत बढ़ा.

उल्लेखनीय बात है कि मैकेनिकल तथा इलेक्ट्रिक उत्पाद, नई ऊर्जा और कंप्यूटिंग संबंधी उत्पाद इस दौर की निर्यात वृद्धि में मुख्य शक्ति बन गए. संबंधित विशेषज्ञों की नजर में चीन के निर्यात ढांच में कुंजीभूत सुधार आया है. पहले चीन का निर्यात पहले के श्रम सघन वस्तुओं से बड़ी हद तक प्रौद्योगिकी संघन वस्तुओं की ओर परिवर्तित हुआ है.

इस परिवर्तन ने वैश्विक बाजार पर चीनी वस्तुओं की मजबूत प्रतिस्पर्धात्मक शक्ति को सुनिश्चित किया है. इसके साथ चीन के निर्यात के बाजार ढांचे में स्पष्ट बदलाव भी नजर आया है. पहले अमेरिका और यूरोप चीन के निर्यात का मुख्य बाजार है, पर वर्तमान में चीन का निर्यात बेल्ट एंड रोड सह निर्माण देशों, आसियान, मध्य पूर्व और लैटिन अमेरिका का रुख कर रहा है, जिससे एकल बाजार पर निर्भर रहने का खतरा कम किया गया है.

चीन के टोंगची विश्वविद्यालय के अर्थव्यवस्था व प्रबंधन कॉलेज के प्रोफेशर रुआन छिंगसोंग ने बताया कि वर्तमान में चीनी निर्यात उद्यम मुख्य तौर पर दो पहलुओं पर जोर लगा रहे हैः एक है उत्पादों का अतिरिक्त मूल्य बढ़ाना और दूसरा है बाजार का विविधिकरण बनाना. रुआन छिंगसोंग के विचार में भविष्य में चीनी उद्यमों को पूर्ण उपकरण और संबंधित सेवा के निर्यात पर अधिक ध्यान देना चाहिए.

स्थानीय भंडारण और स्थानीय संचालन से चतुर्मुखी प्रतिस्पर्द्धात्मक शक्ति और उन्नत करनी चाहिए. इसके अलावा चीनी उद्यम को ब्रांड निर्माण पर जोर लगाना चाहिए. यह न सिर्फ तकनीकी सवाल है, बल्कि वाणिज्यिक संचालन का सवाल है. हमें अंतरराष्ट्रीयकरण की ब्रांड रणनीति से ब्रांड मूल्य बढ़ाना है.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–

एबीएम/

Share