Skip to content
Sunday, 25 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
रक्षा,राष्ट्रीय

गरुड़ शक्ति : भारत-इंडोनेशिया की स्पेशल फोर्स का आतंकवाद विरोधी अभियान

गरुड़ शक्ति : भारत इंडोनेशिया की स्पेशल फोर्स का आतंकवाद विरोधी अभियान

गरुड़ शक्ति : भारत-इंडोनेशिया की स्पेशल फोर्स का आतंकवाद विरोधी अभियान

New Delhi, 25 अक्टूबर . India और इंडोनेशिया के विशेष बल जंगलों में आतंकवाद विरोधी अभियानों और उग्रवाद से निपटने की रणनीतियों का संयुक्त अभ्यास करेंगे. इसके लिए भारतीय सेना के विशेष बलों का एक दल इंडोनेशिया के बान्युवांगी के लिए रवाना हो गया है. यह दल दोनों देशों के बीच होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘गरुड़ शक्ति 2026’ के 12वें संस्करण में हिस्सा लेगा.

इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के विशेष बलों के बीच आपसी तालमेल और संयुक्त अभियान चलाने की क्षमता को मजबूत करना है. इसके तहत भारतीय और इंडोनेशियाई सैनिक विशेष अभियानों से जुड़ी रणनीतियों, तकनीकों और कार्यप्रणालियों का एक-दूसरे के साथ आदान-प्रदान करेंगे.

सेना के मुताबिक, अभ्यास में जंगलों के चुनौतीपूर्ण इलाकों में आतंकवाद विरोधी और उग्रवाद विरोधी परिस्थितियों से निपटने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. जंगलों में सैन्य अभियान चलाना विशेष बलों के लिए एक चुनौतीपूर्ण कार्य होता है. घनी वनस्पति, कठिन रास्ते और सीमित दृश्यता के कारण सैनिकों के लिए आगे बढ़ना, स्थिति पर नजर रखना और अभियान के दौरान आपसी संपर्क बनाए रखना मुश्किल हो सकता है. ऐसे वातावरण में प्रशिक्षण से सैनिकों को कठिन परिस्थितियों में अपनी रणनीति और कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने का अवसर मिलता है.

गरुड़ शक्ति अभ्यास India और इंडोनेशिया की सेनाओं के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है. इस दौरान दोनों देशों के सैनिकों को एक-दूसरे के अभियान संबंधी अनुभव और कार्यप्रणालियों को समझने का अवसर मिलता है. इससे संयुक्त अभियानों के दौरान बेहतर तालमेल स्थापित करने में मदद मिलती है. अभ्यास का 12वां संस्करण दोनों देशों के विशेष बलों के बीच पेशेवर सहयोग और आपसी समझ को आगे बढ़ाने पर केंद्रित है.

इसके माध्यम से India और इंडोनेशिया अपनी सैन्य क्षमताओं के अनुभव साझा करने के साथ ही क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों का मिलकर सामना करने की तैयारी को भी मजबूत करेंगे.

गौरतलब है कि बीते दिनों भारत-इंडोनेशिया के बीच आर्मी टू-आर्मी स्टाफ वार्ता भी हुई थी. India व इंडोनेशिया के बीच इस सैन्य वार्ता का उद्देश्य रक्षा सहयोग को और मजबूत करना था. यहां रक्षा सहयोग के नए क्षेत्रों की पहचान करने और मौजूदा सहयोग को आगे बढ़ाने पर दोनों देशों ने सहमति दी गई थी. द्विपक्षीय रक्षा सहयोग व संयुक्त प्रशिक्षण का दायरे बढ़ाने पर दोनों पक्ष राजी हुए हैं.

India में आयोजित इस वार्ता में भारतीय सेना के प्रतिनिधिमंडल ने इंडोनेशियाई सेना टीएनआई-एडी के प्रतिनिधिमंडल के साथ विभिन्न रक्षा और सैन्य मुद्दों पर विचार-विमर्श किया था. इंडोनेशियाई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ब्रिगेडियर जनरल आरी प्रसत्य, वीएसीओएस इंटेलिजेंस ने किया था.

–

जीसीबी/एसके

Share