शार्दुल ठाकुर: पालघर से टीम इंडिया तक का प्रेरणादायक सफर

New Delhi, 15 अक्टूबर . भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज और उपयोगी ऑलराउंडर में शुमार शार्दुल ठाकुर अपनी गेंदबाजी में विविधता और अहम मौकों पर विकेट लेने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं. India के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके शार्दुल का आईपीएल में भी प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा है.
16 अक्टूबर 1991 को पालघर (Maharashtra) में जन्मे शार्दुल को ट्रेनिंग के लिए रोजाना Mumbai आना पड़ता था. वह सुबह 4 बजे की लोकल ट्रेन पकड़ने के लिए देर रात करीब 3 बजे ही उठ जाते थे. कोच दिनेश लाड ने शार्दुल की काबिलियत को पहचान लिया था, उन्होंने शार्दुल को बोरीवली स्थित अपने घर पर रहने की सलाह दी. इसके बाद शार्दुल के क्रिकेट करियर को आगे बढ़ाने के लिए उनका परिवार पालघर से बोईसर शिफ्ट हो गया.
शार्दुल स्कूली दिनों में एक ही ओवर में 6 छक्के लगाने का कारनामा कर चुके हैं. शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्हें 2012-13 सत्र में Mumbai के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू का मौका मिला.
दाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए गेंद को बाहर की तरफ स्विंग कराने की काबिलियत रखने वाले शार्दुल ने 2015-16 के रणजी फाइनल में सौराष्ट्र के खिलाफ 8 विकेट लेकर Mumbai को जीत दिलाई.
साथियों की सलाह पर शार्दुल ठाकुर ने अपना वजन कम किया था. 2014-15 का सीजन उनके लिए और भी बेहतर रहा, जिसमें 48 विकेट लिए और रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहे. इस शानदार प्रदर्शन के चलते ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ और साउथ अफ्रीका ‘ए’ के खिलाफ चार दिवसीय मुकाबलों के लिए ‘इंडिया ए’ टीम में चुना गया.
साल 2015 में शार्दुल ठाकुर ने पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए आईपीएल में डेब्यू किया, जिसके बाद अगला सीजन राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की तरफ से खेला, जिसमें 12 मुकाबलों में 11 विकेट हासिल किए. साल 2018 से 2021 तक शार्दुल चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे. आईपीएल 2021 में उन्होंने इस टीम के लिए 16 मुकाबलों में 21 विकेट चटकाए. इसके बाद शार्दुल दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, Lucknow सुपर जायंट्स और Mumbai इंडियंस के लिए भी खेले.
‘लॉर्ड शार्दुल’ के नाम से मशहूर इस दाएं हाथ के गेंदबाज ने अगस्त 2017 में वनडे फॉर्मेट के साथ India के लिए डेब्यू किया. इसके बाद साल 2018 में उन्हें टी20 और टेस्ट टीम में भी शामिल किया गया.
इंग्लैंड के खिलाफ साल 2021 में ओवल में खेले गए टेस्ट मैच में शार्दुल ‘संकटमोचक’ साबित हुए. उन्होंने पहली पारी में 36 गेंदों पर 57 रन, जबकि दूसरी पारी में 72 गेंदों पर 60 रन जड़े. इसके बाद बतौर गेंदबाज 3 विकेट भी लिए. India ने यह मैच 157 रनों से जीता था.
शार्दुल ने India के लिए 13 टेस्ट में 33 विकेट हासिल किए, जबकि 47 वनडे मुकाबलों में उनके नाम 65 शिकार हैं. वहीं, 25 टी20 मैचों में शार्दुल ने 33 विकेट चटकाए. आईपीएल करियर पर नजर डालें, तो शार्दुल ने 114 मुकाबलों में 119 विकेट अपने नाम किए हैं.
–
आरएसजी


