शामली में भैयादूज पर बहन के घर आए भाई की हत्या के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

शामली, 14 नवंबर . उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में भैयादूज के दिन बहन के घर टीका कराने आए 22 वर्षीय युवक अंकुश पाल की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में Police को बड़ी सफलता मिली है. Friday देर रात Police और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में हत्या के दो आरोपी आकाश और रविकांत गोली लगने से घायल हो गए. Police ने दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे और 6 कारतूस भी बरामद किए गए हैं.
जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर निवासी मदनपाल की बेटी मनीषा की शादी शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के कस्बा बनत निवासी अरुण के साथ हुई थी. भाई दूज के अवसर पर मनीषा का 22 वर्षीय भाई अंकुश पाल अपनी बहन के घर टीका कराने आया था.
आरोप है कि इसी दौरान मनीषा के पति अरुण और उसके परिवार के लोगों की शह पर उसके देवर आकाश, रविकांत और उनके अन्य साथियों ने अंकुश पर हमला कर दिया. हमलावरों ने युवक की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे.
मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप बहन के देवर और उसके साथियों पर लगाया था. परिजनों का आरोप था कि कुछ महीने पहले पति-पत्नी के बीच हुए विवाद की रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया. Police ने मामले में कार्रवाई करते हुए मृतक के जीजा अरुण और उसके पिता संजीव कुमार को घटना के अगले दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश में Police लगातार दबिश दे रही थी.
इसी क्रम में Friday देर रात करीब एक बजे आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में Police संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवकों को Police ने रुकने का इशारा किया. आरोप है कि दोनों ने Police टीम पर तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी. Police ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई. घायल बदमाशों की पहचान आकाश और रविकांत के रूप में हुई है.
Police ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. उनके कब्जे से दो तमंचे और कई कारतूस बरामद हुए हैं.
शामली के एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि 11 नवंबर 2026 को मुजफ्फरनगर की नई मंडी का रहने वाला अंकुश अपनी बहन मनीषा के घर गया था, जहां उसके जीजा और उनके परिवार वालों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी. इस मामले में उसके जीजा अरुण और अरुण के पिता संजीव को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है. उसके जीजा के भाई आकाश और आकाश के दोस्त रविकांत के पैरों में गोली लगी, जिससे वे Police मुठभेड़ में घायल हो गए. उनके पास से दो देसी पिस्तौल और 6 कारतूस बरामद किए गए हैं.
–
एसएके/एएस


