शहीद सोबरन सोरेन के 69वें शहादत दिवस पर नेमरा पहुंचे सीएम हेमंत, 111 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन

रामगढ़, 27 नवंबर . महाजनों के शोषण और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करते हुए शहीद हुए सोबरन सोरेन के 69वें शहादत दिवस पर Friday को Jharkhand के Chief Minister हेमंत सोरेन रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित लुकैयाटांड पहुंचे. उन्होंने शहीद सोबरन सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर Chief Minister ने रामगढ़ जिले में लगभग 111 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. साथ ही लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया.
समारोह को संबोधित करते हुए Chief Minister ने कहा कि शहीद सोबरन सोरेन की शहादत ने आदिवासी-मूलवासी समाज को संघर्ष और स्वाभिमान की प्रेरणा दी. इस शहादत दिवस को ऐतिहासिक बनाने और जन-जन तक पहुंचाने का काम दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने किया. सामंती सोच और अत्याचार के खिलाफ जिस संघर्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया गया था, गुरुजी के नेतृत्व में वह फिर जीवंत हुई. आज नई पीढ़ी इस विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प ले रही है.
Chief Minister ने कहा कि एक समय आदिवासी और मूलवासी समाज के लोगों को सामंती सोच रखने वालों के सामने अपनी बात रखने तक का अवसर नहीं मिलता था. आज राज्य के गरीब, आदिवासी और मूलवासी समाज के लोग निडर होकर अपनी बात रखते हैं और स्वाभिमान के साथ जीवन जीते हैं. उन्होंने कहा कि इसका श्रेय शहीद सोबरन मांझी की शहादत को जाता है.
हेमंत सोरेन ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू, चांद-भैरव जैसे महानायकों के संघर्ष और अत्याचार के खिलाफ विभिन्न क्षेत्रों में उठी आवाजों ने अलग Jharkhand राज्य के आंदोलन को दिशा दी. गिरिडीह, टुंडी, धनबाद, उत्तरी और दक्षिणी छोटानागपुर से लेकर संथाल परगना तक संघर्ष की छोटी-छोटी चिंगारियां आगे चलकर अलग राज्य आंदोलन का आधार बनीं.
उन्होंने कहा कि उस समय लोग सवाल उठाते थे कि कम पढ़े-लिखे आदिवासी-मूलवासी अलग राज्य कैसे चला पाएंगे, लेकिन आज उन्हीं शहीद परिवारों के बीच से निकला एक नौजवान राज्य को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है. महिला सशक्तीकरण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि Government राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए काम कर रही है. पहले चरण में 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग की लगभग 50 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 2,500 रुपये सम्मान राशि दी जा रही है.
उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है, ताकि वे स्वयं गरीबी से बाहर निकलने का रास्ता तैयार कर सकें. जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए संसाधन जुटाने के प्रयासों में कई बाधाएं और भेदभाव सामने आ रहे हैं. राज्य के राजस्व स्रोतों को बंद करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन Government इससे पीछे नहीं हटेगी.
उन्होंने कहा, “जिस तरह लड़कर अलग Jharkhand राज्य लिया है, उसी तरह लड़कर अपना अधिकार भी लेंगे.” उन्होंने कहा कि पहले राज्य के लोगों को उनका पूरा अधिकार दिलाया जाएगा. इस बार शहादत दिवस समारोह सादगी से आयोजित किया गया है, लेकिन आने वाले समय में इसे और भव्य तरीके से मनाया जाएगा. कार्यक्रम में विधायक कल्पना सोरेन, विधायक ममता देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.
–
एसएनसी/पीएम


