Skip to content
Friday, 27 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

जब पर्ची को देखकर नेहरू ने बोला था कभी मत हटाना ‘आजाद’ नाम, ‘शेर-ए-बिहार’ भागवत झा की थी अलग पहचान

जब पर्ची को देखकर नेहरू ने बोला था कभी मत हटाना ‘आजाद’ नाम, ‘शेर ए बिहार’ भागवत झा की थी अलग पहचान

जब पर्ची को देखकर नेहरू ने बोला था कभी मत हटाना ‘आजाद’ नाम, ‘शेर-ए-बिहार’ भागवत झा की थी अलग पहचान

New Delhi, 27 नवंबर . साल 1951 के आखिरी महीनों में जवाहर लाल नेहरू की मुलाकात उन लोगों के साथ तय थी, जो आगामी Lok Sabha चुनाव लड़ना चाहते थे. इच्छुक उम्मीदवार दिल्ली के तीन मूर्ति भवन में जुटे थे और यहां नेहरू के साथ बैठक में गहन चर्चा हो रही थी. उसी बैठक में एक वो शख्सियत थी, जिन्हें अंग्रेजों से भिड़ने के बाद उपनाम ‘आजाद’ मिला था. बैठक में उनकी पर्ची पर जब ‘आजाद’ नाम आगे नहीं लिखा था तो नेहरू ने उसी समय बोल दिया था कि अब ये नाम कभी नहीं हटाना और उसके बाद वह नाम कभी हटा नहीं. यह शख्सियत थी भागवत झा ‘आजाद’, जो कहलाए ‘शेर-ए-बिहार’.

28 नवंबर 1922 को बिहार के गोड्डा जिले के महगामा इलाके के कसबा गांव में जन्मे भागवत झा को जब गोड्डा से Lok Sabha चुनाव का टिकट मिला था, तब उन्होंने नेहरू के दिए ‘कॉल’ को ध्यान में रखकर ही ‘भागवत झा आजाद’ नाम से ही नामांकन भरा और उन्हें चुनाव में जीत मिली. समाचार लेखों और भागवत झा से जुड़े किस्सों में इसका जिक्र मिलता है.

भागवत झा कैसे ‘आजाद’ कहलाए, ये किस्सा बड़ा ही दिलचस्प है. 1942 का दौर था, जब ‘India छोड़ो’ आंदोलन पूरे देश में लहर की तरह फैल चुका था. जोश से भरे युवा क्रांतिकारी आजादी के लिए कोई भी कीमत चुकाने को तैयार थे. ठीक उसी तरह युवा भागवत झा उसी आंदोलन की राह पर निकल चुके थे.

भागवत झा जब टीएनबी कॉलेज के छात्र हुआ करते थे. इसी दौरान भागलपुर के सुल्तानगंज इलाके में कुछ नौजवानों ने ब्रिटिश Government की एक ट्रेन को लूटने की योजना बनाई. असलहों से लदी एक ट्रेन दिल्ली से कोलकाता जा रही थी. योजना को सफल बनाने के लिए नौजवानों का जत्था मैदान में कूद चुका था लेकिन ब्रिटिश Police को इसकी भनक लग गई.

Police की गोलीबारी में भागवत झा समेत कई छात्र घायल हो गए. जांघ में गोली लगने के बाद वे गिर पड़े. यह अफवाह फैल गई कि वे मर चुके हैं लेकिन जब Police घायलों को गिरफ्तार कर अस्पताल भेजने की तैयारी कर रही थी, तभी भागवत को होश आ गया. कुछ साथियों की मदद से वे वहां से फरार हो गए. उनके कई साथी गिरफ्तार कर लिए गए लेकिन वे ‘आजाद’ हो गए. यहीं से उनके नाम के साथ ‘आजाद’ शब्द जुड़ गया, जो उनके जीवन की सबसे बड़ी पहचान बना.

इससे इतर, राजनीति में आए तो जवाहर लाल नेहरू के साथ उनके रिश्ते बड़े गहरे बनते गए. 1959 में जब इंदिरा गांधी कांग्रेस की अध्यक्ष बनी थीं, तब जवाहर लाल नेहरू ने उनके सचिव के रूप में भागवत झा को चुना था और यहीं से रिश्ते और गहरे हो गए. पार्टी के काम से तीन मूर्ति भवन में भागवत झा का आना-जाना होने लगा था, जिससे गांधी परिवार के साथ उनकी नजदीकी हो गई.

गोड्डा के बाद भागलपुर से उन्होंने कई बार चुनाव लड़ा और जीता. इंदिरा गांधी की पहली दो Governmentों में वे राज्यमंत्री बने. हालांकि, एक किस्सा यह भी है कि 1980 में इंदिरा गांधी की Government बनने पर उन्हें फिर से राज्यमंत्री बनाया जा रहा था लेकिन वे शपथ पत्र पढ़ने के बाद अचानक वहां से निकल गए थे. उनकी यह नाराजगी फिर से राज्यमंत्री बनाए जाने पर थी. कुछ महीनों के बाद इंदिरा कैबिनेट का विस्तार होने पर उन्हें राज्यमंत्री ही बनाया गया था.

आगे चलकर राजनीति ने उन्हें एक बेहतरीन नेता के रूप में स्वीकार किया. जब कांग्रेस आलाकमान ने बिंदेश्वरी दुबे को Chief Minister पद से हटाने का फैसला किया, तो उनके उत्तराधिकारी के तौर पर कई नाम सामने आए. विधानसभा अध्यक्ष शिव चंद्र झा, वरिष्ठ सांसद और पूर्व Union Minister भागवत झा आजाद, पूर्व Chief Minister जगन्नाथ मिश्र, पूर्व Union Minister केके तिवारी और Governor भीष्म नारायण सिंह.

हालांकि, पार्टी ने जातीय समीकरणों को संतुलित करने के लिए एक ब्राह्मण Chief Minister को ही बनाए रखना बेहतर समझा, खासकर इसलिए क्योंकि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में वीर बहादुर सिंह के रूप में एक राजपूत Chief Minister थे. कई दावेदार होने के बावजूद अंततः भागगलपुर से तत्कालीन Lok Sabha सांसद भागवत झा आजाद इस दौड़ में सफल रहे.

बिहार के Chief Minister के तौर पर भागवत झा आजाद ने सामाजिक-आर्थिक विकास पर पूरा ध्यान केंद्रित करते हुए राज्य का नेतृत्व किया. कई चुनौतियों का सामना करने के बावजूद उनका कार्यकाल सभी नागरिकों के कल्याण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है. 4 अक्टूबर 2011 को भागवत झा आजाद का निधन हो गया था.

–

डीसीएच/पीएम

Share