Skip to content
Friday, 27 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
दक्षिण एशिया,सुरक्षा,कूटनीति,अंतरराष्ट्रीय,राष्ट्रीय

भारत की मेजबानी में आईओआरए बैठक के सफल आयोजन की मॉरीशस और श्रीलंका ने की सराहना

India की मेजबानी में आईओआरए बैठक के सफल आयोजन की मॉरीशस और श्रीलंका ने की सराहना

New Delhi, 27 नवंबर . ‘इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन’ (आईओआरए) की 25वीं ‘काउंसिल ऑफ मिनिस्टर्स’ (सीओएम) बैठक के सफल आयोजन के ल‍िए मॉरीशस के विदेश मंत्री धनंजय रामफुल ने India की सराहना की. उन्होंने पिछले एक साल के दौरान इस क्षेत्रीय समूह की अध्यक्षता करने के लिए भी India की सराहना की.

सीओएम बैठक में अपने उद्घाटन भाषण के दौरान रामफुल ने आईओआरए सचिवालय के प्रयासों की भी सराहना की और कहा कि आईओआरए के नए उपाध्यक्ष के रूप में मॉरीशस India और अन्य सदस्य देशों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है.

उन्होंने कहा, “मैं India Government को इस परिषद बैठक के सफल आयोजन और हमारे यहां पहुंचने के बाद से मॉरीशस के प्रतिनिधिमंडल को दिए गए गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए बधाई देता हूं. मैं पिछले एक वर्ष में आईओआरए की अध्यक्षता के दौरान India के शानदार नेतृत्व की भी सराहना करता हूं. साथ ही, इस बैठक की तैयारी और संगठन के सहयोग एजेंडे को आगे बढ़ाने में लगातार समर्थन देने के लिए आईओआरए सचिवालय की भी प्रशंसा करता हूं.”

रामफुल ने आगे कहा कि यह पहली बार है जब मॉरीशस आईओआरए की बैठक में उपाध्यक्ष के रूप में हिस्सा ले रहा है. उन्होंने कहा कि इस नई भूमिका में उनका देश अध्यक्ष और सभी सदस्य देशों के साथ मिलकर संगठन के कामकाज को आगे बढ़ाने, उसकी नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करने और बदलते क्षेत्रीय तथा वैश्विक माहौल में आईओआरए की भूमिका को और मजबूत बनाने के लिए काम करेगा.

उन्होंने कहा, “हम इस परिषद बैठक के दौरान सकारात्मक चर्चा और उपयोगी विचार-विमर्श की उम्मीद करते हैं, ताकि ऐसे सार्थक नतीजे निकलें जो संगठन के भविष्य के काम को दिशा दे सकें.”

रामफुल ने कहा कि आईओआरए क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने, टिकाऊ और समावेशी आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और सदस्य देशों की साझा चुनौतियों से निपटने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बन सकता है. उन्होंने कहा कि हिंद महासागर वैश्विक व्यापार, निवेश और संपर्क का एक अहम मार्ग है. ऐसे में आईओआरए समुद्री सुरक्षा, व्यापार और निवेश को आसान बनाने, मत्स्य प्रबंधन, पर्यटन, ब्लू इकोनॉमी, आपदा जोखिम प्रबंधन, शिक्षा, विज्ञान एवं तकनीक सहयोग और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत कर सकता है.

रामफुल ने कहा, “अगर सदस्य देश अपनी सामूहिक ताकत, संसाधनों और विशेषज्ञता का सही उपयोग करें तो आईओआरए नए आर्थिक अवसर पैदा कर सकता है, क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत बना सकता है और पूरे हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है.”

वहीं, श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेराथ ने 2023 में विदेश मंत्री एस. जयशंकर की कोलंबो यात्रा को याद किया. उन्होंने कहा कि उस समय जयशंकर ने हिंद महासागर को एक स्वतंत्र, खुला और समावेशी क्षेत्र बताया था. हेराथ ने कहा कि India की मौजूदा अध्यक्षता के दौरान यह सोच आज भी उतनी ही प्रासंगिक है और India द्वारा चुना गया विषय क्षेत्र के सामने मौजूद चुनौतियों के अनुरूप है.

उन्होंने कहा, “जब आप 2023 में कोलंबो आए थे, तब डॉ. जयशंकर ने हिंद महासागर को एक स्वतंत्र, खुला और समावेशी क्षेत्र बताया था. आज आप हमें ‘हिंद महासागर क्षेत्र में नवाचार, खुलापन, मजबूती और अनुकूलन क्षमता’ की थीम के साथ नेतृत्व दे रहे हैं. हमारे क्षेत्र की चुनौतियों को देखते हुए इससे बेहतर विषय नहीं हो सकता.”

हेराथ ने बैठक के लिए किए गए स्वागत और व्यवस्थाओं के लिए India Government का धन्यवाद भी किया. साथ ही उन्होंने आईओआरए की ‘ट्रोइका’ व्यवस्था के तहत India और मॉरीशस के साथ मिलकर काम करने को लेकर भरोसा जताया.

उन्होंने कहा क‍ि श्रीलंका India और मॉरीशस दोनों के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक है. आईओआरए में अध्यक्षता किसी एक देश की संपत्ति नहीं होती. यह दो वर्षों के लिए सभी सदस्य देशों की ओर से भरोसे के रूप में सौंपी जाती है और फिर आगे बढ़ा दी जाती है. श्रीलंका ने 2023 से 2025 तक यह जिम्मेदारी निभाई और हमने इसे पूरी तरह विश्वास के साथ India को सौंपा है.

–

एवाई/डीकेपी

Share