शहनाज गिल से तुलना पर बोलीं लवप्रीत गिल, मेरी भी अपनी पहचान है

Mumbai , 4 सितंबर . पंजाब सिनेमा की जानी-मानी Actress लवप्रीत गिल इन दिनों ‘बिग बॉस-20’ को लेकर सुर्खियों में चल रही हैं. Actress का मानना है कि अगर वह बिग बॉस के घर जाती हैं तो दर्शक उनकी असली व्यक्तित्व को जान पाएंगे.

जब ने Actress से बिग बॉस के घर जाने की वजह पूछी तो लवप्रीत गिल ने बताया कि न जाने की भी कोई वजह नहीं है. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि एक कलाकार के तौर पर हम सभी को कुछ नया एक्सप्लोर करना चाहिए. बिग-बॉस एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां आप अपनी असली और बेबाक पर्सनालिटी दिखा सकते हैं.”

Actress ने बिग बॉस में दोस्ती बनाने को लेकर कहा, “मैं वहां गेम खेलने जा रही हूं और मेरा पूरा फोकस गेम पर ही रहेगा. सब कुछ सिचुएशन पर निर्भर करता है. मैं सभी के साथ अच्छे संबंध बनाए रखूंगी.” शो के अंदर खाना बनाने से लेकर सारे काम करेंगे. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि खाना बनाना एक अच्छा काम है और हमारे पंजाब में इसे नेक काम भी बोला जाता है. मैं वहां बनाऊंगी भी और सभी को खिलाऊंगी भी. इसका गेम से कोई लेना-देना नहीं है.”

ने Actress लव प्रीत गिल से एक और सवाल पूछा, “आप बिग बॉस में पंजाबी एक्ट्रेस के तौर पर एंट्री करेंगी. शहनाज गिल से तुलना के बारे में आप क्या सोचती हैं?”

Actress लवप्रीत गिल ने कहा, “वह मेरी सीनियर आर्टिस्ट हैं और मेरी खुद की अपनी पहचान है. मैंने भी इंडस्ट्री को कुछ साल दिए हैं. मैं पब्लिक से रिक्वेस्ट करती हूं कि वे समझें कि मेरा अपना नाम है. मेरे परिवार ने मुझे मेरी पहचान दी है. प्लीज मुझे भी प्यार दें और हमारी तुलना न करें.”

बिग बॉस-20 में जाने से पहले Actress लवप्रीत का मुकाबला रिया अहीर से होगा. दरअसल, दोनों की एंट्री जनता की वोटिंग पर आधारित है. जनता जिसे ज्यादा वोट देगी उसी को बिग बॉस 20 के घर पर जाने का मौका मिलेगा.

एनएस/वीसी

Leave a Comment