शशि थरूर ने इजरायल में नई सरकार की संभावना जताई, नेतन्याहू की कुर्सी पर बताया संकट

तिरुवनंतपुरम, 7 नवंबर . कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शनिवार को इजरायल चुनाव पर टिप्पणी करते हुए कहा कि नेतन्याहू Government के दिन अब गिने-चुने ही रह गए हैं. Monday तक हमें इजरायल में कोई वैकल्पिक Government देखने को मिल सकती है.
से बात करते हुए शशि थरूर ने बताया कि इजरायल की Political व्यवस्था थोड़ी अलग है. यहां चुनाव में पार्टियों को जितने प्रतिशत वोट मिलते हैं, उसी के आधार पर उन्हें संसद (नेसेट) में सीटें मिलती हैं. इसी वजह से आमतौर पर किसी एक पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता और Government बनाने के लिए कई दलों को मिलकर गठबंधन करना पड़ता है.
चुनाव से पहले बने गठबंधनों के दोनों पक्ष अब Government बनाने का दावा कर रहे हैं. इसके अलावा अरब-इजरायली पार्टियों की एक सूची (अरब गठबंधन) भी है, जिसे कुछ सीटें मिली हैं. ऐसे में Government गठन को लेकर अलग-अलग Political समीकरण और बातचीत का दौर जारी है.
उन्होंने कहा कि अरब दलों ने गादी आइजनकोट को समर्थन देने का फैसला किया है. दूसरी ओर, नेतन्याहू के गठबंधन में शामिल यूनाइटेड तोराह यहूदी धर्म पार्टी ने मतदान में हिस्सा न लेने यानी तटस्थ रहने का फैसला किया है. इसके बाद आइजनकोट के समर्थकों ने इजरायल के President से उन्हें Government बनाने के लिए आमंत्रित करने की मांग की है, हालांकि President अभी सभी Political दलों से बातचीत करना चाहते हैं और उसके बाद अंतिम फैसला लेंगे.
थरूर ने बताया कि इजरायल में President जिस नेता को Government बनाने के लिए चुनते हैं, उसे नेसेट में विश्वास मत हासिल करना होता है. विश्वास मत मिलने के बाद ही नई Government आधिकारिक रूप से बन पाती है.
सांसद थरूर ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए ऐसा लगता है कि बेंजामिन नेतन्याहू की Government के दिन अब गिने-चुने रह गए हैं. संभावना है कि Sunday या Monday तक कोई वैकल्पिक Government बन सकती है. इसलिए आज और कल इजरायल से आने वाली Political खबरों पर खास नजर रखना महत्वपूर्ण होगा. President विभिन्न दलों से बातचीत के बाद क्या निष्कर्ष निकालते हैं, उससे यह साफ हो जाएगा कि अगली Government किसके नेतृत्व में बनने जा रही है.
–
एवाई/वीसी


