Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

‘शरिया और संविधान के बीच लड़ाई’, महाराष्ट्र के मंत्री ने रामलीला मैदान रैली को लेकर इंडी गठबंधन पर साधा निशाना

‘शरिया और संविधान के बीच लड़ाई’, Maharashtra के मंत्री ने रामलीला मैदान रैली को लेकर इंडी गठबंधन पर साधा निशाना

Mumbai , 2 नवंबर . Maharashtra के मंत्री नितेश राणे ने Monday को आरोप लगाया कि इंडिया गठबंधन देश में शरिया कानून लागू करना चाहता है और उसके नेता डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान का विरोध करते हैं.

पत्रकारों से बातचीत में राणे ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की जानी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी गठबंधन मौजूदा लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म करना चाहता है.

उन्होंने कहा, “लोकतंत्र की रक्षा होनी चाहिए या नहीं? इंडिया गठबंधन के लोग देश में शरिया कानून लागू करना चाहते हैं. वे बाबा साहेब अंबेडकर और उनके बनाए संविधान के विरोधी हैं. इसलिए वे चुनाव आयोग और Supreme Court को नहीं चाहते. वे पूरे संवैधानिक ढांचे और लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म करना चाहते हैं ताकि देश में शरिया कानून लागू किया जा सके. इंडिया गठबंधन के नेता यही कर रहे हैं.”

राणे ने कहा, “यह लड़ाई शरिया और संविधान के बीच की है और हम संविधान की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं. हम संविधान के साथ खड़े हैं. इसी वजह से देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में हम रैलियां आयोजित कर रहे हैं.”

उन्होंने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया गठबंधन की रैली पर भी निशाना साधा और दावा किया कि रैली में अपेक्षित भीड़ नहीं जुट पाई.

राणे ने कहा, “लोग नहीं आए, यह साफ दिखाई दे रहा था. कई वीडियो में खाली कुर्सियां नजर आ रही हैं और दूर-दूर तक लोग दिखाई नहीं दे रहे हैं. अगर किसी फिल्म का हीरो ही फ्लॉप हो जाए तो फिल्म का फ्लॉप होना तय है. यही वजह है कि रामलीला मैदान में जो शो करने की कोशिश की गई, वह पूरी तरह फ्लॉप हो गया.”

Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा रैली के दौरान शिव तांडव और शिव India को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राणे ने कहा कि सनातन हिंदू धर्म की विशेषता ही समावेशिता है और इसमें कोई भी व्यक्ति शामिल हो सकता है.

हालांकि उन्होंने सवाल उठाया कि क्या हिंदुओं का ईद और मुहर्रम जैसे आयोजनों में उसी तरह स्वागत किया जाता है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को मंच पर मौजूद मुस्लिम लीग के नेताओं और धर्मगुरुओं से भी यह सवाल पूछना चाहिए था.

राणे ने Bollywood Actress दीया मिर्जा की उस social media पोस्ट पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने लोगों से पर्यावरण के अनुकूल तरीके से दिवाली मनाने की अपील की थी.

उन्होंने कहा, “दीया मिर्जा ने दिवाली को लेकर जिस तरह का ट्वीट किया है और जैसी सलाह दी है, वैसी सलाह उन्हें ईद, मुहर्रम या बकरीद के दौरान देते हुए नहीं देखा जाता. जब भी होली या दिवाली आती है, लोगों को पर्यावरण-अनुकूल तरीके से त्योहार मनाने की सलाह दी जाती है. अगर लोग रमजान या बकरीद को भी पर्यावरण-अनुकूल तरीके से मनाने की सलाह देंगे, तब हमें लगेगा कि वे सभी को समान रूप से सही सलाह दे रहे हैं.”

–

एएमटी/पीएम

Share