Skip to content
Thursday, 5 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

शरद पवार का सम्मान करते हैं पीएम मोदी, आनंद दुबे बोले-यही है प्यार की राजनीति

शरद पवार का सम्मान करते हैं पीएम मोदी, आनंद दुबे बोले यही है प्यार की राजनीति

शरद पवार का सम्मान करते हैं पीएम मोदी, आनंद दुबे बोले-यही है प्यार की राजनीति

Mumbai , 5 नवंबर . Maharashtra की राजनीति में अलग-अलग विचारधाराओं के बावजूद नेताओं के बीच आपसी सम्मान और Political रिश्तों को लेकर शिवसेना नेता आनंद दुबे ने Prime Minister Narendra Modi की सराहना की है. उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति की परंपरा रही है कि विचारधाराएं भले ही अलग हों लेकिन नेता एक-दूसरे के निजी दुश्मन नहीं होते.

शिवसेना नेता आनंद दुबे ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने शरद पवार के प्रति सम्मान दिखाकर यह संदेश दिया है कि राजनीति में व्यक्तिगत संबंधों और मानवीय संवेदनाओं का भी महत्व है. उन्होंने कहा कि Prime Minister का शरद पवार से यह कहना कि आप चिंता न करें, सुप्रिया सुले और मैं देश का ख्याल रखेंगे, इस भावना को प्रदर्शित करता है कि देश सभी का है और इसके 140 करोड़ नागरिक एक परिवार की तरह हैं.

उन्होंने कहा कि यह Prime Minister के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत को भी दर्शाता है. दुबे ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी को Political विरोध और व्यक्तिगत टिप्पणी के बीच अंतर समझना चाहिए. Prime Minister Narendra Modi के खिलाफ कांग्रेस नेताओं की ओर से जिस तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जाता है, वह उचित नहीं है.

उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी समय-समय पर विपक्षी नेताओं का हालचाल पूछते हैं. इसके बावजूद उनके खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणियां करना विपक्ष की Political सोच को दर्शाता है. एनडीए एक परिवार की तरह है और उसका पूरा संगठन देश को अपना परिवार मानकर काम करता है. Prime Minister ने यह दिखाया है कि राजनीति में केवल कटुता नहीं बल्कि प्रेम और सम्मान की भी जगह होनी चाहिए.

आनंद दुबे ने शरद पवार के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि वे उनसे लगातार कुछ न कुछ सीखते रहते हैं. उन्होंने राजनीति को संभावनाओं का खेल बताते हुए कहा कि इसमें भविष्य की संभावनाओं को हमेशा तलाशा जाता है.

वहीं, एनसीपी की Political रणनीति पर बोलते हुए हसन मुश्रीफ ने कहा कि सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत करने पर चर्चा हुई है. उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी आने वाले सभी चुनावों, खासकर जिला परिषद चुनावों में मजबूती के साथ मुकाबला करेगी.

हसन मुश्रीफ ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि उसमें अजित पवार के विमान हादसे का मुद्दा भी उठाया गया था. उन्होंने मांग की कि घटना की जांच रिपोर्ट जल्द सौंपी जाए और जनता को बिना देरी के जवाब मिले. दीपावली के बाद सभी विधायक, मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता Chief Minister से मुलाकात करेंगे और जांच की प्रगति की जानकारी लेंगे.

–

एसएके/पीएम

Share