व्हाइट हाउस ने भारत को बताया अमेरिका का सबसे मजबूत सहयोगी, पीएम मोदी और ट्रंप के रिश्ते की भी तारीफ

वाशिंगटन, 8 अक्टूबर . व्हाइट हाउस ने India को अमेरिका के सबसे मजबूत सहयोगियों में से एक बताया है और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने का श्रेय अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप और India के Prime Minister Narendra Modi के व्यक्तिगत संबंधों को दिया है. यह बयान ऐसे समय आया, जब पीएम मोदी ने सार्वजनिक जनसेवा के 25 साल पूरे किए हैं.

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता एना केली ने Wednesday (स्थानीय समयानुसार) को से कहा, “India संयुक्त राज्य अमेरिका के सबसे मजबूत सहयोगियों में से एक है. अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप और India के Prime Minister Narendra Modi ने दोनों देशों के संबंधों को ज्यादा मजबूत किया है.”

यह बयान के उस सवाल के जवाब में आया था, जिसमें व्हाइट हाउस से पीएम मोदी के सार्वजनिक जनसेवा के 25 साल और अमेरिकी President के साथ उनके संबंधों पर आकलन मांगा गया था.

पीएम मोदी 2001 में Gujarat के Chief Minister के रूप में पहली बार पदभार संभालने के बाद से 7 अक्टूबर 2026 को अपने सार्वजनिक जनसेवा के 25 साल यानी कि एक चौथाई सदी वाली उपलब्धि पूरी की.

व्हाइट हाउस के जवाब में दोनों नेताओं के बीच व्यक्तिगत संबंधों का विशेष जिक्र किया गया, जबकि India और अमेरिका व्यापार और अन्य नीतिगत मुद्दों पर मतभेदों के बीच रास्ता तलाश रहे हैं.

बयान में किसी नई द्विपक्षीय पहल या नीतिगत फैसले की घोषणा नहीं की गई.

पीएम मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 से मई 2014 तक Gujarat के Chief Minister के रूप में कार्य किया, जब वे आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद India के Prime Minister बने India और अमेरिका ने लगातार Governmentों के दौरान रक्षा, प्रौद्योगिकी, व्यापार और रणनीतिक मामलों में व्यापक सहयोग विकसित किया है, हालांकि दोनों देशों के बीच कोई औपचारिक पारस्परिक रक्षा संधि नहीं है.

पीएम मोदी के कार्यकाल में India की अंतरराष्ट्रीय प्रोफाइल भी बढ़ी है, जिसमें Government ने अधिक कूटनीतिक जुड़ाव, प्रमुख शक्तियों के साथ मजबूत संबंध और ग्लोबल साउथ में India के लिए एक प्रमुख भूमिका को आगे बढ़ाया है.

–

वीकेयू/एबीएम

Leave a Comment