
New Delhi, 13 अक्टूबर . भाजपा नेता डॉ. प्रवीण कुमार निषाद ने निषाद समाज के मछुआ आरक्षण की मांग, विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे वोट चोरी के आरोप, इंडिया ब्लॉक की बैठक और Gujarat चुनाव को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि निषाद समाज लंबे समय से आरक्षण की मांग को लेकर संघर्ष कर रहा है और अब इस मुद्दे का समाधान होना चाहिए. उन्होंने विपक्ष पर चुनावी अनियमितताओं के मुद्दे पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की Gujarat को लेकर की गई टिप्पणी का समर्थन किया.
डॉ. प्रवीण कुमार निषाद ने कहा कि डॉ. संजय कुमार निषाद के नेतृत्व में निषाद समाज ने अपनी मांगों को विभिन्न स्तरों पर उठाया है. देश की आजादी के बाद कई दशकों तक कांग्रेस, Samajwadi Party और बहुजन समाज पार्टी ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया. अब निषाद पार्टी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और भाजपा के साथ है और समाज अपने संवैधानिक अधिकार के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठा रहा है. उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के लोगों को 10 प्रतिशत आरक्षण और महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि Government ने अलग-अलग वर्गों के लिए व्यवस्था की है. उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में निषाद समाज की आबादी लगभग 24.75 प्रतिशत है, फिर भी समाज को अपने आरक्षण के लिए लंबे समय से संघर्ष करना पड़ रहा है.
प्रवीण निषाद ने आरक्षण व्यवस्था में कथित विसंगति का उदाहरण देते हुए कहा कि एक ही बिरादरी के कुछ लोगों को सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ने का अवसर मिलता है, जबकि उन्हें सामान्य सीट से चुनाव लड़ना पड़ता है. उन्होंने कहा कि निषाद समाज की मांग पर सदन में लगातार आवाज उठाई जा रही है. उन्होंने बताया कि निषाद पार्टी के 11 विधायक हैं और मछुआ आरक्षण के मुद्दे को सदन में उठाने के लिए व्यापक प्रयास किए गए हैं. उन्होंने समाज की Political भागीदारी बढ़ाने और Government में हिस्सेदारी मिलने की जरूरत पर जोर दिया.
विपक्ष के प्रदर्शन पर भाजपा नेता ने कहा कि यदि किसी Political दल को निर्वाचन आयोग से शिकायत है, तो उसे संवैधानिक तरीके से अपनी मांग रखनी चाहिए और जरूरत पड़ने पर न्यायालय का सहारा लेना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष अलग-अलग राज्यों में चुनावी परिणामों को लेकर सुविधानुसार सवाल उठाता है. विरोध के नाम पर भीड़ जुटाने से आम लोगों को परेशानी और सार्वजनिक सुविधाओं को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए. उन्होंने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है और यहां की व्यवस्था प्रभावित करने से किसी समस्या का समाधान नहीं होगा.
इंडिया ब्लॉक की बैठक को लेकर प्रवीण निषाद ने विपक्षी दलों के बीच आपसी तालमेल पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और Samajwadi Party उत्तर प्रदेश में कई मुद्दों पर एक-दूसरे के खिलाफ दिखाई देती हैं, जबकि पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ चुकी हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल भाजपा का विरोध करने के लिए एक मंच पर आते हैं, लेकिन आपसी मतभेदों पर उनका रुख अलग रहता है.
Gujarat चुनाव पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी के संदर्भ में प्रवीण निषाद ने उनका समर्थन किया. उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस को नकार चुकी है और भाजपा तथा एनडीए के नेतृत्व में विकास हो रहा है. उन्होंने Gujarat को विकसित प्रदेश बताते हुए उत्तर प्रदेश में Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास कार्य होने का दावा किया. साथ ही कहा कि भाजपा और एनडीए Government में आम नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस करता है.
–
पीएसके