वैश्विक चुनौतियों के बीच ब्रिक्स की भूमिका अहम, यह सहयोग को आर्थिक ताकत में बदलने का समय: मसूद पेजेश्कियन

New Delhi, 11 सितंबर . ईरान के President मसूद पेजेश्कियन ब्रिक्स बिजनेस फोरम 2026 में शामिल होने पहुंचे हुए हैं. 12 सितंबर को ब्रिक्स समिट की शुरुआत से पहले President पेजेश्कियन ने Friday को अपना संबोधन दिया और फिर Prime Minister Narendra Modi के साथ द्विपक्षीय बैठक की.

दोनों नेताओं के बीच हुई इस बैठक से जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें Prime Minister मोदी President पेजेश्कियन के साथ India पहुंचे ईरानी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करते नजर आए. ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने पीएम मोदी से हाथ मिलाया. वहीं India की तरफ से इस बैठक में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी नजर आए.

ब्रिक्स बिजनेस फोरम में ईरान के President मसूद पेजेश्कियन ने कहा, “मैं इस मीटिंग को अच्छे से होस्ट करने के लिए India की Government और लोगों को दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं. साथ ही ब्रिक्स सहयोग को मजबूत करने की उनकी कीमती कोशिशों के लिए India के Prime Minister को भी धन्यवाद देना चाहता हूं. आज प्राइवेट सेक्टर, बिजनेस कंपनियों और एंटरप्रेन्योर्स के प्रतिनिधियों के बीच मौजूद होना मेरे लिए बहुत खुशी की बात है, जो ब्रिक्स के अंदर सहयोग के विचार को असल आर्थिक हकीकत में बदल सकते हैं.”

ईरानी President ने कहा कि आज दुनिया अपने सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही है. भू-Political अनिश्चितता, सप्लाई चेन में रुकावट और Political दबाव बनाने के लिए आर्थिक साधनों का बढ़ता इस्तेमाल, इन सब ने उस आर्थिक माहौल को और जटिल बना दिया है जिसमें देश काम करते हैं. सवाल यह है कि इन चुनौतियों पर ब्रिक्स का क्या जवाब है?

उन्होंने आगे कहा कि हमारा मानना ​​है कि ब्रिक्स की असली ताकत सिर्फ उसके सदस्य देशों की अर्थव्यवस्था के आकार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह तब और साफ तौर पर दिखती है जब इन क्षमताओं को व्यापार, निवेश और जॉइंट फाइनेंसिंग के नेटवर्क में बदला जाता है, यानी संभावित सहयोग से असल कामकाज वाले सहयोग की ओर बढ़ना.

केके/वीसी

Leave a Comment