
वैशाली, 7 सितंबर . बिहार के Chief Minister सम्राट कुमार ने Monday को वैशाली और सारण जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में Government की ओर से किए गए राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया गया. बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर उन्होंने राहत शिविरों का निरीक्षण किया और प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. उन्होंने राहत शिविरों में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ स्वयं भोजन परोसकर लोगों के साथ भोजन भी किया. इस दौरान उपChief Minister विजय चौधरी भी मौजूद रहे.
सीएम सम्राट चौधरी ने इस दौरान बाढ़ से प्रभावित लोगों को सहायता राशि भी प्रदान की.
इस दौरान एक स्थानीय महिला गनिता देवी ने से बताया कि बाढ़ के कारण उनके घर में पानी भर गया है और उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. Government की ओर से बनाए गए राहत शिविरों में भोजन मिल रहा है. खाने की गुणवत्ता भी काफी अच्छी है.
एक अन्य महिला ने बताया कि बाढ़ के कारण काफी परेशानी हो रही है. घर में कमर तक पानी भर गया है. Government की ओर से सुबह और शाम खाना दिया जा रहा है. दोनों समय दाल, चावल और सब्जी मिलती है.
वहीं, एक अन्य महिला ने कहा कि बाढ़ की स्थिति काफी खराब है. लगातार पानी बढ़ रहा है और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि Government की ओर से मदद मिल रही है और दोनों समय चावल खाने में दिया जा रहा है. खाने में भी विविधता होनी चाहिए. कभी रोटी तो कभी पूरी भी दी जानी चाहिए. इसके अलावा उन्होंने Government से मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि गांव में कम से कम दो नावों की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि बाढ़ में फंसे लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो.
स्थानीय ग्रामीण सिकंदर कुमार ने बताया कि बाढ़ से काफी परेशानी हो रही है. घरों में कमर तक पानी भरा हुआ है और लोगों का काफी सामान बर्बाद हो गया है. बाढ़ के कारण स्थानीय लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. वहीं, पंकज कुमार ने Government की ओर से किए जा रहे इंतजामों पर सवाल उठाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत और बचाव कार्यों को और बेहतर किए जाने की मांग की.
–
डीकेएम/पीएम