
इंफाल, 8 सितंबर . दिल्ली के किलोकरी इलाके में मणिपुर के मशहूर संगीतकार और संगीत शिक्षक चोंगथम विक्रम की हत्या के मामले में मणिपुर Government ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. Chief Minister युमनाम खेमचंद सिंह ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए जल्द न्याय की मांग की है.
Chief Minister सचिवालय, इंफाल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, Chief Minister युमनाम खेमचंद सिंह ने आज मणिपुर के सम्मानित संगीतकार और संगीत शिक्षक चोंगथम विक्रम की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया. New Delhi के किलोकरी स्थित उनके घर पर बेरहमी से किए गए हमले में उनकी मौत हो गई थी.
हिंसा की इस बेमतलब और बेरहम घटना की कड़ी निंदा करते हुए Chief Minister ने कहा कि किसी को भी अपने ही इलाके में शांति चाहने के कारण ऐसी हिंसा का सामना नहीं करना चाहिए या अपनी जान नहीं गंवानी चाहिए.
खेमचंद सिंह ने कहा कि यह दुखद घटना राष्ट्रीय राजधानी में रहने, पढ़ने और काम करने वाले पूर्वोत्तर के लोगों की सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं की एक दर्दनाक याद दिलाती है. उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसी घटनाओं को अलग-थलग मामलों के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए.
Chief Minister ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता को पत्र लिखा है. उन्होंने पत्र में वरिष्ठ Police अधिकारियों की सीधी देखरेख में निष्पक्ष, समयबद्ध और उच्च-स्तरीय जांच कराने का अनुरोध किया है. उन्होंने सभी दोषियों और साजिश रचने वालों को बिना देरी के गिरफ्तार करने और कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का भी अनुरोध किया.
समुदाय की सुरक्षा के उपायों पर Chief Minister ने उन इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का भी अनुरोध किया है, जहां मणिपुर और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों के छात्र और कामकाजी पेशेवर बड़ी संख्या में रहते हैं.
खेमचंद सिंह ने संगीतकार के परिवार, दोस्तों और चाहने वालों के साथ-साथ पूरे मणिपुरी और पूर्वोत्तर समुदाय के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि इस बेहद दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं उनके साथ हैं.
–
एससीएच/वीसी