वैभव सूर्यवंशी ने उड़ाया गर्दा, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ा सबसे तेज ‘दोहरा शतक’, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

New Delhi, 24 नवंबर . 15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के तूफानी ‘दोहरे शतक’ की मदद से भारत-ए ने Tuesday को यूएई के खिलाफ 7 विकेट से दमदार जीत दर्ज की. इस दौरान वैभव ने लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक, सबसे तेज 150 रन और सबसे तेज दोहरे शतक के साथ सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.
पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएई की टीम ने हरप्रीत सिंह भाटिया (130) की शतकीय पारी की मदद से 8 विकेट खोकर 249 रन बनाए थे. इस पारी में अरशद खान ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए. इसके बाद वैभव ने तूफानी पारी खेलकर भारतीय टीम को महज 14.2 ओवरों में जीत दिला दी.
यूएई के खिलाफ महज 28 गेंदों में शतक जड़कर वैभव सूर्यवंशी लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. Tuesday को यूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में वैभव ने 53 गेंदों में 7 चौकों और 28 छक्कों के साथ 204 रन कूटे.
इसी के साथ वैभव ने साउथ अफ्रीका के जेक फ्रेजर-मैकगर्क का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने साल 2023 में तस्मानिया के खिलाफ 29 गेंदों में शतक पूरा किया था. इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका के दिग्गज एबी डिविलियर्स हैं, जिन्होंने साल 2015 में वेस्टइंडीज के विरुद्ध 31 गेंदों में यह कारनामा किया था.
बिहार की तरफ से खेलते हुए सकीबुल गनी ने साल 2025 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 32 गेंदों में शतक पूरा किया था. यह मुकाबला विजय हजारे ट्रॉफी में खेला गया था. वहीं, ईशान किशन इस लिस्ट में पांचवें पायदान पर हैं, जिन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी 2025 में Jharkhand के कप्तान के तौर पर महज 33 गेंदों में कर्नाटक के विरुद्ध शतक पूरा किया था.
यूएई के खिलाफ मुकाबले के दौरान वैभव ने सातवें ओवर की सभी गेंदों पर बाउंड्री लगाईं. इस दौरान 6, 4, 4, 6, 6, 4 के साथ कुल 30 रन कूट दिए.
इसके बाद वैभव ने महज 40 गेंदों में सबसे तेज 150 रनों का आंकड़ा छुआ. लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज 150 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में वैभव ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है. इससे पहले, उन्होंने साल 2025 में बिहार की तरफ से खेलते हुए अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 59 गेंदों में यह कारनामा किया था. इस लिस्ट में एबी डिविलियर्स तीसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने 64 गेंदों (साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, 2015) में ऐसा किया था. वहीं, जोस बटलर 65 गेंदों (इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड, 2022) में 150 रन बनाकर चौथे स्थान पर हैं.
इसके बाद वैभव ने महज 52 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया, जो लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज 200 रनों का आंकड़ा छूने का रिकॉर्ड है. इसी के साथ वैभव ने चैड बोवेस को पछाड़ दिया, जिन्होंने साल 2024 में कैंटरबरी की तरफ से खेलते हुए ओटागो के खिलाफ 103 गेंदों में ऐसा किया था. एन. जगदीसन और हैरी ब्रूक इस लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने 114-114 गेंदों में पर यहा कारनामा किया था.
वैभव सूर्यवंशी ने लिस्ट-ए वनडे पारी में सर्वाधिक छक्कों के मामले में डार्सी शॉर्ट (23) और बेवन जैकब्स (21) को पीछे छोड़ दिया है. वहीं, प्रोफेशनल क्रिकेट में भी वह एक पारी में सर्वाधिक छक्कों के मामले में शीर्ष पर पहुंच गए हैं. इस लिस्ट में तन्मय अग्रवाल (26), कॉलिन मुनरो (23) और डार्सी शॉर्ट (23) क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर हैं.
–
आरएसजी


