Skip to content
Tuesday, 24 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

लोहरदगा: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में प्रखंड प्रमुख का पुत्र दबोचा, धमकी देने के मामले में मां भी गिरफ्तार

लोहरदगा: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में प्रखंड प्रमुख का पुत्र दबोचा, धमकी देने के मामले में मां भी गिरफ्तार

लोहरदगा, 24 नवंबर . Jharkhand के लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म और पीड़िता के परिवार को धमकाने से जुड़े मामले में Police ने प्रखंड प्रमुख मुन्नी देवी और उनके बेटे प्रकाश उरांव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामले में नामजद प्रखंड प्रमुख के निजी चालक दीपेंद्र भारती की गिरफ्तारी के लिए Police संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

कुड़ू थाना प्रभारी नीरज झा के अनुसार Monday शाम Police को सूचना मिली थी कि दुष्कर्म से जुड़े मामले में आरोपी प्रकाश उरांव और उसकी मां मुन्नी देवी बड़की चांपी स्थित अपने घर आए हुए हैं. सूचना के आधार पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में Police टीम ने घर पर छापेमारी की.

Police की दबिश की भनक लगते ही प्रकाश उरांव और चालक दीपेंद्र भारती भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन Police ने घेराबंदी कर प्रकाश को पकड़ लिया तथा मुन्नी देवी को भी हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया.

दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, कुंदगढ़ा गांव के रहने वाले प्रकाश उरांव पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है.

चिकित्सकीय जांच में किशोरी के करीब छह महीने की गर्भवती होने की पुष्टि के बाद मामला सामने आया और पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई. इसके बाद पीड़िता के पिता ने 21 अक्टूबर को कुड़ू थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पॉक्सो अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया.

परिजनों का आरोप है कि घटना उजागर होने के बाद जब वे न्याय की मांग को लेकर प्रखंड प्रमुख के आवास पहुंचे तो मुन्नी देवी और निजी चालक दीपेंद्र भारती ने उन पर केस वापस लेने का दबाव बनाया और इनकार करने पर गंभीर अंजाम भुगतने व जान से मारने की धमकी दी.

इसी आरोप के तहत दोनों के नाम भी मामले में जोड़े गए. फिलहाल Police फरार आरोपी दीपेंद्र भारती की तलाश में छापेमारी कर रही है और प्रकरण के सभी पहलुओं की जांच जारी है.

–

एसएनसी/वीसी

Share