
Mumbai , 8 सितंबर . विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) की ओर से नवरात्रि को लेकर की गई घोषणा पर शिवसेना (यूबीटी) विधायक मनोज जमसुतकर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की बातें समाज को जाति और धर्म के आधार पर बांटने की कोशिश हैं. साथ ही उन्होंने दिल्ली में इमारत गिरने की घटना, विभिन्न याचिकाओं और अपने शिंदे गुट में शामिल होने की अटकलों पर भी प्रतिक्रिया दी.
वीएचपी के आह्वान पर प्रतिक्रिया देते हुए जमसुतकर ने कहा कि Mumbai जैसे महानगर में सभी जातियों और धर्मों के लोग मिल-जुलकर रहते हैं और एक-दूसरे के त्योहारों में शामिल होते हैं. उन्होंने कहा कि भायखला समेत पूरे Mumbai में सामाजिक सौहार्द की परंपरा रही है, जहां लोग एक-दूसरे के कार्यक्रमों में शामिल होकर खुशियां साझा करते हैं.
उन्होंने कहा कि ऐसे माहौल में यह तय करने की कोशिश कि किसी सामाजिक या धार्मिक आयोजन में कौन शामिल होगा और कौन नहीं, समाज में दूरी पैदा करने का प्रयास है. उन्होंने कहा कि किसी भी Political दल या संगठन ने किसी जाति या धर्म का ठेका नहीं ले रखा है. हर समाज के अपने प्रतिनिधि और नेतृत्वकर्ता होते हैं, जो समाज का मार्गदर्शन करते हैं.
दिल्ली में हाल ही में हुई इमारत गिरने की घटना पर उन्होंने इसे प्रशासनिक विफलता बताया. जमसुतकर ने कहा कि किसी भी इमारत की मरम्मत या पुनर्निर्माण के दौरान आवश्यक अनुमति, सुरक्षा मानकों और नियमों का पालन किया जाना चाहिए. यदि ठेकेदार, डेवलपर या संबंधित एजेंसियां अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभातीं, तो इस तरह की दुखद घटनाएं सामने आती हैं. उन्होंने कहा कि इस मामले में Government और प्रशासन की जवाबदेही तय होनी चाहिए.
शिंदे गुट में शामिल होने की चर्चाओं को लेकर उन्होंने साफ शब्दों में इन खबरों को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि राजनीति में कुछ लोग प्रचार पाने के लिए इस तरह की अफवाहें फैलाते हैं. जमसुतकर ने कहा कि उन्हें स्वयं इस तरह की किसी योजना की जानकारी नहीं है और न ही ऐसा कुछ होने वाला है.
उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवार के रूप में चुना है और वह उसी गठबंधन का हिस्सा हैं. उन्होंने दोहराया कि उनकी Political प्रतिबद्धता महाविकास अघाड़ी के साथ है.
छात्रों के मुद्दे पर बोलते हुए जमसुतकर ने कहा कि देशभर में छात्रों ने बड़े स्तर पर आंदोलन किया और Government को भी अपने रुख में बदलाव करना पड़ा. उन्होंने कहा कि छात्र और युवा देश का भविष्य हैं और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. उनके अनुसार शिक्षा और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर Government को संवेदनशीलता के साथ काम करना चाहिए.
–
एएमटी/डीएससी